Rajasthan CET 12th Level Application Form 2026: राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल एग्जाम 2026 का नोटिफिकेशन जारी

Rajasthan CET 12th Level Application Form 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने समान पात्रता परीक्षा सीनियर सेकेंडरी स्तर 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है राजस्थान सीईटी 12वीं स्तर परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 जून से लेकर 23 जुलाई 2026 तक भरे जाएंगे जबकि परीक्षा का आयोजन 23 अक्टूबर से लेकर 25 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा राजस्थान सीईटी 12th लेवल एग्जाम के लिए महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

राजस्थान सीईटी 12th लेवल एग्जाम 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हो गया है इसमें 12वीं पास महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं इस एक पात्रता परीक्षा के माध्यम से राजस्थान की 14 विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के लिए पात्रता मिलेगी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने सीईटी 12th लेवल एग्जाम 2026 का नोटिफिकेशन 23 जून 2026 को जारी कर दिया है और राजस्थान सिटी 12th लेवल एग्जाम के लिए आवेदन 24 जून से लेकर 23 जुलाई 2026 तक भर सकते हैं।

Rajasthan CET 12th Level Application Form 2026

Rajasthan CET 12th Level Application Form 2026 Overview

Recruitment OrganizationRajasthan Staff Selection Board (RSSB)
Exam NameCommon Eligibility Test 12th Level Exam 2026
Advt No.08/2026
Job LocationRajasthan
CategoryRajasthan CET 12th Level Application Form 2026
Mode of ApplyOnline
Application form filling date24 June to 23 July 2026
Official Websiterssb.rajasthan.gov.in

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

EventDate
Application Start Date24 June 2026
Application Last Date23 July 2026
Exam Date23, 24 & 25 October 2026

Vacancy Details (पदों का विवरण)

राजस्थान सीईटी 12th लेवल एग्जाम 2026 उत्तीर्ण करने के बाद अभ्यर्थी राजस्थान की निम्नलिखित 14 भर्ती परीक्षाओं के लिए आवेदन करने के पात्र हो जाएंगे इसमें राजस्थान पुलिस कांस्टेबल, एलडीसी, कनिष्ठ सहायक, वनपाल, छात्रावास अधीक्षक, जमादार सहित विभिन्न पद हैं जिनकी जानकारी यहां पर टेबल में उपलब्ध करवा दी है।

क्रम संख्यासेवा का नामपद का नाम
1राजस्थान वन अधीनस्थ सेवावनपाल
2राजस्थान अल्पसंख्यक मामलात अधीनस्थ सेवाछात्रावास अधीक्षक
3राजस्थान आबकारी अधीनस्थ सेवा (निवारक शाखा)जमादार ग्रेड-II
4राजस्थान पुलिस अधीनस्थ सेवाकांस्टेबल
5राजस्थान लोक सेवा आयोग कार्यालय लिपिकीय सेवालिपिक ग्रेड-II
6राजस्थान सचिवालय लिपिकीय सेवालिपिक ग्रेड-II
7राजस्थान अधीनस्थ कार्यालय लिपिकीय सेवाकनिष्ठ सहायक
8राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड लिपिकीय सेवाकनिष्ठ सहायक
9राजस्थान पंचायती राज सेवाकनिष्ठ सहायक
10राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड (सेवा)कनिष्ठ सहायक
11राजस्थान कृषि उपज मंडी (मंडी समिति कर्मचारी) सेवाकनिष्ठ सहायक
12माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान कर्मचारी (संशोधन) सेवा विनियमलिपिक ग्रेड-II
13राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कर्मचारी सेवा नियम एवं विनियमकनिष्ठ सहायक
14जयपुर विकास प्राधिकरण अधीनस्थ सेवाकनिष्ठ सहायक

Rajasthan CET 12th Level Application Form 2026 Application Fee

  • सामान्य वर्ग एवं राजस्थान राज्य से बाहर के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क: ₹600
  • राजस्थान राज्य के अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के लिए आवेदन शुल्क ₹400
  • सभी दिव्यांगजन अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क: ₹400
  • अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन नेट बैंकिंग, यूपीआई, क्रेडिट या डेबिट कार्ड के माध्यम से करना होगा।
  • पूर्व में एकबारीय पंजीयन शुल्क जमा करवा चुके अभ्यर्थियों को दोबारा आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।

Rajasthan CET 12th Level Application Form 2026 Age Limit

राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तक रखी गई है इसमें आयु की गणना 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी जबकि आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।

  • Minimum Age = 18 Years
  • Maximum Age = 40 Years
  • Age Limit Calculation: Based on 1 January 2027.

Age Relaxation

  • सामान्य वर्ग की महिलाओं को आयु में 5 वर्ष की छूट दी गई है।
  • ओबीसी, एमबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी एसटी वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों को 5 वर्ष की छूट दी गई है।
  • ओबीसी, एमबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट दी गई है।
  • विधवा और विवाह विछिन्न महिलाओं के मामले में कोई आयु सीमा नहीं होगी।
  • भूतपूर्व सैनिकों एवं अन्य को नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

Rajasthan CET 12th Level Application Form 2026 Educational Qualification

राजस्थान सीईटी 12th लेवल एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थी के पास शैक्षणिक योग्यता मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास रखी गई है।

Rajasthan CET 12th Level Application Form 2026 Selection Process

  • राजस्थान सीईटी 12th लेवल एग्जाम 2026 की पात्रता प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थियों को न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा लेकिन एससी एसटी को 5% की छूट दी गई है।
  • राजस्थान सीईटी 12th लेवल पात्रता परीक्षा के लिए एग्जाम 23 अक्टूबर, 24 अक्टूबर और 25 अक्टूबर 2026 को आयोजित किया जाएगा।
  • इस पात्रता परीक्षा की वैधता 3 साल के लिए मान्य रहेगी।

Rajasthan CET 12th Level Application Form 2026 Exam Pattern

विषय विवरणप्रश्नों की संख्याकुल अंकसमय
राजस्थान का इतिहास, राजस्थान की कला और संस्कृति, भारत का भूगोल, राजस्थान का भूगोल, राजस्थान के विशेष संदर्भ में भारतीय राजनीतिक व्यवस्था, राजस्थान की अर्थव्यवस्था, दैनिक विज्ञान, तार्किक विवेचन एवं गणित, समसामयिक घटनाएं, जन स्वास्थ्य, कंप्यूटर की जानकारी, सामान्य हिन्दी एवं अंग्रेजी12024002:30 घंटे
  • राजस्थान सीईटी एग्जाम ओएमआर शीट आधारित ऑफलाइन मोड में आयोजित किया जाएगा।
  • इस परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ होंगे इसमें कुल प्रश्नों की संख्या 120 रहेगी।
  • इस परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न दो अंक का रहेगा और इसमें नेगेटिव मार्किंग एक तिहाई भाग रखी गई है।
  • इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को 2 घंटे 30 मिनट का समय मिलेगा।

How to Apply Rajasthan CET 12th Level Application Form 2026

  • सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाना है।
  • इसके बाद कैंडिडेट कॉर्नर ऑप्शन में एडवर्टाइजमेंट के लिंक पर क्लिक करना है।
  • फिर आपको Rajasthan CET 12th Level Application Form 2026 के नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना है और अपनी पात्रता सुनिश्चित कर लेनी है।
  • इसके बाद अभ्यर्थी को एसएसओ पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाना है और यूजर आईडी एवं पासवर्ड की सहायता से लॉगिन कर लेना है।
  • इसके बाद रिक्रूटमेंट पोर्टल में जाना है और आरएसएसबी सीईटी 12वीं लेवल एग्जाम 2026 के अप्लाई नाउ लिंक पर क्लिक करना है।
  • अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है।
  • अपने सभी जरूरी दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो एवं सिग्नेचर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करने हैं।
  • फिर वन टाइम रजिस्ट्रेशन के माध्यम से कैटेगरी अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आवेदन फॉर्म फाइनल सबमिट करें एवं प्रिंट आउट संभाल कर रखें।

Rajasthan CET 12th Level Application Form 2026 Important Links

Start Rajasthan CET 12th Level Application Form 2026 form24 June 2026
Last Date Online Application form23 July 2026
Apply OnlineApply Now
Official NotificationDownload here
Official Websiterssb.rajasthan.gov.in

Leave a Comment

rajasthan-vacancy-whatsapp
Join WhatsApp Join Telegram