Rajasthan ITI Admission 2026 राजस्थान आईटीआई एडमिशन 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी, शानदार अवसर आवेदन शुरू

Rajasthan ITI Admission 2026 राजस्थान आईटीआई एडमिशन 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी, शानदार अवसर आवेदन शुरू: राजस्थान आईटीआई ऐडमिशन 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है राजस्थान के सरकारी एवं प्राइवेट औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में 2026-27 एडमिशन के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं राजस्थान आईटीआई के लिए 8वीं 10वीं और 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म भर सकते हैं राजस्थान आईटीआई ऐडमिशन 2026 के लिए आवेदन फॉर्म 15 जुलाई से लेकर 28 जुलाई 2026 तक भरे जाएंगे।

कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग राजस्थान सरकार द्वारा केंद्रीकृत ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं इसमें प्रवेश राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद एवं राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद के विभिन्न ट्रेडों में किया जाएगा आईटीआई का मुख्य उद्देश्य युवाओं को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुसार तकनीकी एवं व्यवसायिक प्रशिक्षण प्रदान करना है जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त हो सके।

राजस्थान आईटीआई एक व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम है जिसमें विभिन्न तकनीकी और गैर तकनीकी ट्रेडों में 6 महीने, एक वर्ष और दो वर्ष की अवधि के कोर्स संचालित किए जाते हैं इसमें इंजीनियरिंग और गैर इंजीनियरिंग दोनों प्रकार के ट्रेड उपलब्ध है राजस्थान के सरकारी और प्राइवेट दोनों आईटीआई संस्थानों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 जुलाई से लेकर 28 जुलाई 2026 तक भरे जाएंगे इसके बाद प्रोविजनल मेरीट लिस्ट 29 जुलाई 2026 को जारी की जाएगी।

Rajasthan ITI Admission 2026
Contents SHOW

Rajasthan ITI Admission 2026 Overview

Recruitment OrganizationDepartment of Skills, Planning and Entrepreneurship, Government of Rajasthan
DirectorateDirectorate of Technical Education (Training), Jodhpur
Admission NameRajasthan ITI Admission 2026-27
Academic session2026-27/28
Admission ModeCentralized Online Admission Process
InstitutionsGovernment & Private ITIs
Minimum Age14 Years (As on 01 September 2026)
Educational Qualification8th / 10th / 12th Pass (Trade-wise Eligibility)
LocationRajasthan
CategoryRajasthan ITI Admission form 2026
Mode of ApplyOnline
Application form filling date15 July to 28 July 2026
Official Websitekdhte.rajasthan.gov.in

राजस्थान आईटीआई क्या है?

राजस्थान सरकार के प्राविधिक शिक्षा निदेशालय द्वारा संचालित एक प्रशिक्षण कार्यक्रम है इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को विभिन्न तकनीकी और गैर तकनीकी क्षेत्र में स्किल ट्रेनिंग प्रदान करना है जिससे वह आत्मनिर्भर बने और उन्हें रोजगार के अवसर मिल सकें वहीं दूसरी तरफ यदि आप 8वीं, 10वीं या 12वीं के बाद कोई कम खर्च और कम समय में कोई प्रोफेशनल कोर्स करना चाहते हैं तो आईटीआई सबसे बेहतरीन विकल्प होता है।

आईटीआई में कोर्स को ट्रेड कहा जाता है और इसे मुख्य रूप से इंजीनियरिंग ट्रेड्स और नॉन इंजीनियरिंग ट्रेड्स में बांटा जाता है इंजीनियरिंग ट्रेड्स में इलेक्ट्रीशियन, फीटर, डीजल मैकेनिक, टर्नर, वेल्डर, वायरमैन आदि ट्रेड्स आते हैं जबकि नॉन इंजीनियरिंग ट्रेड्स में स्टेनो, ड्रेस मेकिंग, कटिंग टेलरिंग, कोपा आदि ट्रेड्स आते हैं आईटीआई करने के बाद रेलवे, बिजली विभाग, रोडवेज, जलदाय विभाग और आर्मी में आईटीआई सर्टिफिकेट अभ्यर्थियों के लिए अलग से सरकारी वैकेंसी निकलती है और अप्रेंटिसशिप करने का अवसर भी मिलता है।

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

राजस्थान के विभिन्न सरकारी और निजी आईटीआई संस्थानों में विभिन्न इंजीनियरिंग और गैर इंजीनियरिंग ट्रेडों में प्रवेश के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है राजस्थान आईटीआई 2026 में एडमिशन के लिए आवेदन फार्म 15 जुलाई से लेकर 28 जुलाई 2026 तक भर सकते हैं इसके बाद प्रोविजनल मेरीट लिस्ट 29 जुलाई 2026 को जारी की जाएगी फिर संस्थान स्तर पर मेरिट 30 जुलाई 2026 को जारी होगी।

प्रथम सीट अलॉटमेंट 2 अगस्त 2026 को किया जाएगा इस प्रथम सीट आवंटन के बाद नियमानुसार प्रशिक्षण शुल्क एवं मूल दस्तावेजों के साथ संस्थान में रिपोर्ट करने की अंतिम तिथि 3 अगस्त से 6 अगस्त 2026 तक रखी गई है लेकिन यदि किसी अभ्यर्थी को आईटीआई संस्थान पसंद नहीं आता है तो अपवर्ड मूवमेंट हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकता है जबकि नियमित कक्षाएं 10 अगस्त 2026 से शुरू हो जाएगी।

क्र.सं.गतिविधियाँतिथियाँ
1प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भ/अन्तिम तिथि15.07.2026 से 28.07.2026
2अस्थाई योग्यता सूची (Provisional Merit List) जारी करने की तिथि29.07.2026
3“संस्थान प्रबंधन समिति” (आई.एम.सी.) सीटों पर संबंधित संस्थानों में संस्थान स्तर पर प्रवेश की तिथि30.07.2026
4संस्थानों द्वारा आई.एम.सी. सीटों पर हुए प्रवेशितों की सूचना, ऑनलाइन अपलोड करने की अन्तिम तिथि31.07.2026
5केन्द्रीकृत ऑनलाइन प्रवेश हेतु प्रथम सीट-आवंटन की तिथि02.08.2026
6प्रथम सीट आवंटन पश्चात नियमानुसार प्रशिक्षण शुल्क एवं मूल दस्तावेज के साथ संस्थान में रिपोर्ट करने की अंतिम तिथि।03.08.2026 से 06.08.2026
7प्रथम सीट आवंटन पश्चात आवंटित सीटों पर हुए प्रवेशितों के संस्थानों में रिपोर्ट करने की सूचना को संस्थानों द्वारा ऑनलाइन अपलोड करने की अंतिम तिथि07.08.2026 तक
8इन्टरनल स्लाईडिंग08.08.2026
9नियमित कक्षायें प्रारम्भ होने की तिथि10.08.2026

Rajasthan ITI Admission 2026 Application Fee

राजस्थान आईटीआई ऐडमिशन 2026 में सामान्य ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹200 यह रखा गया है जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपए रखा गया है और महिला अभ्यर्थियों के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

CategoryApplication Fee
General / OBC / EWS₹200
SC / ST₹175
All Women₹0
Payment ModeOnline

Rajasthan ITI Admission 2026 Age Limit

राजस्थान आईटीआई ऐडमिशन के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 14 वर्ष रखी गई है जबकि अधिकतम आयु सीमा का कोई प्रावधान नहीं रखा गया है इसमें आयु की गणना 1 सितंबर 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

  • Minimum Age = 14 Years
  • Maximum Age = All Years
  • Age Limit Calculation: Based on 1 September 2026.

Rajasthan ITI Admission 2026 Educational Qualification

राजस्थान आईटीआई ऐडमिशन 2026 में संबंधित ट्रेड के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग रखी गई है इसमें ट्रेड के अनुसार शैक्षणिक योग्यता 8वीं, 10वीं और 12वीं पास रखी गई है।

Rajasthan ITI Course Name (आईटीआई ट्रेड के नाम)

राजस्थान आईटीआई ऐडमिशन 2026 में ट्रेड और कोर्स की अवधि यहां पर उपलब्ध करवा दी है आपको बता दें की आईटीआई में लगभग 70+ ट्रेड है जिनकी सूची आप आधिकारिक नोटिफिकेशन से देख सकते हैं।

क्रमांकट्रेड का नामकोर्स अवधि
1फिटर (Fitter)2 वर्ष
2इलेक्ट्रीशियन (Electrician)2 वर्ष
3वायरमैन (Wireman)2 वर्ष
4वेल्डर (Welder)1 वर्ष
5प्लंबर (Plumber)1 वर्ष
6मशीनिस्ट (Machinist)2 वर्ष
7मैकेनिक मोटर व्हीकल (Mechanic Motor Vehicle)2 वर्ष
8मैकेनिक डीजल (Mechanic Diesel)1 वर्ष
9मैकेनिक ट्रैक्टर (Mechanic Tractor)1 वर्ष
10ड्राइवर कम मैकेनिक (LMV)6 माह
11इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक (Electronics Mechanic)2 वर्ष
12कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (COPA)1 वर्ष
13स्टेनोग्राफर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (हिंदी)1 वर्ष
14स्टेनोग्राफर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (अंग्रेज़ी)1 वर्ष
15सिलाई टेक्नोलॉजी (Sewing Technology)1 वर्ष
16कारपेंटर (Carpenter)1 वर्ष

Rajasthan ITI Admission 2026 Selection Process (राजस्थान आईटीआई की मेरिट कैसे बनती है)

राजस्थान आईटीआई ऐडमिशन 2026 में अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर किया जाएगा यानी 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर किया जाएगा इसमें कोई लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं होगा फिर अभ्यर्थियों द्वारा भरे गए ट्रेड एवं संस्थान के विकल्प, आरक्षण नियम एवं प्राथमिकता के अनुसार सीट आवंटित की जाएगी आपको बता दे की सभी व्यवसायों में प्रत्येक वर्ग में महिलाओं को 30% आरक्षण दिया गया है अभ्यर्थियों को सीट अलॉट होने के बाद निर्धारित समय में संबंधित आईटीआई संस्थान में मूल दस्तावेजों के साथ रिपोर्टिंग करना जरूरी होगा।

  • ट्रेड के अनुसार मेरिट: आप जिस ट्रेड के लिए आवेदन कर रहे हैं, उसकी न्यूनतम योग्यता के अंकों को देखा जाता है।
  • अगर ट्रेड 10वीं पास स्तर की हैतो मेरिट 10वीं के प्रतिशत के आधार पर बनेगी।
  • अगर ट्रेड 8वीं पास स्तर की है तो मेरिट 8वीं के प्रतिशत के आधार पर तय होगी।

राजस्थान आईटीआई एडमिशन 2026 में प्रथम प्राथमिकता

Rajasthan ITI Admission 2026 में प्रथम प्राथमिकता अभ्यर्थियों को इस प्रकार मिलेगी।

  • जिन्होंने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर या सीबीएसई से राजस्थान में स्थित विद्यालय से 8वीं, 10वीं, 12वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की है।
  • राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
  • राजस्थान सरकार या उसके उपक्रम के कर्मचारियों के पुत्र/ पुत्री या पति/ पत्नी को।
  • भारत सरकार या उसके उपक्रम के कर्मचारियों के पुत्र/ पुत्री या पति/ पत्नी को जिनकी पद स्थापना राजस्थान में है।
  • जब दो अभ्यर्थियों के समान अंक होते हैं तो अधिक आयु के अभ्यर्थी को प्राथमिकता मिलेगी।

Rajasthan ITI Admission 2026 Course Fee

शुल्क का विवरणफीस
सावधानी निधि (Caution Money) सभी अभ्यर्थियों के लिए₹1,000 (पूरे सत्र के लिए)
1 एवं 2 वर्षीय ट्रेड का प्रशिक्षण शुल्क₹2,400 प्रति वर्ष
6 माह के ट्रेड का प्रशिक्षण शुल्क₹1,200
महिला अभ्यर्थियों के लिए प्रशिक्षण शुल्क (राजकीय ITI)निःशुल्क

निजी आईटीआई संस्थानों में प्रशिक्षण शुल्क संबंधित संस्थान द्वारा अलग से निर्धारित किया जाएगा।

How to Apply Rajasthan ITI Admission 2026

  • सबसे पहले अभ्यर्थी को राजस्थान आईटीआई की आधिकारिक वेबसाइट kdhte.rajasthan.gov.in पर जाना है।
  • इसके बाद Rajasthan ITI Admission 2026-27 नोटिफिकेशन को पूरा पढ़ लेना है एवं अपनी योग्यता चेक कर लेनी है।
  • फिर अभ्यर्थी को एसएसओ पोर्टल पर जाना है और एसएसओ आईडी एवं पासवर्ड की सहायता से लॉगिन कर लेना है।
  • इसके बाद आपको ITI App के आइकॉन पर क्लिक करना है और एडमिशन 2026-27 को सेलेक्ट करके कंटिन्यू करना है।
  • फिर विद्यार्थी को Rajasthan ITI Admission 2026 के लिंक पर क्लिक करना है।
  • अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भर देनी है।
  • अपने सभी जरूरी दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो एवं सिग्नेचर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करने हैं।
  • अभ्यर्थी को अपनी कैटेगरी अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
  • अंत में आवेदन फॉर्म सबमिट करें एवं इसका प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख लेना है।

राजस्थान आईटीआई एडमिशन के लिए आवश्यक दस्तावेज

राजस्थान आईटीआई ऐडमिशन फॉर्म 2026 के लिए अभ्यर्थी के पास आवश्यक दस्तावेज होना अनिवार्य है।

  • आधार कार्ड
  • एसएसओ आईडी & ईमेल आईडी
  • 8वीं / 10वीं / 12वीं की अंकतालिका (ट्रेड के अनुसार)
  • पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
  • हस्ताक्षर & सक्रिय मोबाइल नंबर
  • मूल निवास प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC/MBC), यदि लागू हो
  • ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • दिव्यांग (PwD) प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
  • भूतपूर्व सैनिक / रक्षा कर्मी आश्रित प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • अन्य आवश्यक आरक्षण / प्राथमिकता संबंधी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

Rajasthan ITI Admission 2026 Required Documents Formats And Size Related Information

दस्तावेजस्वीकार्य फॉर्मेटअधिकतम साइज
पासपोर्ट साइज फोटोJPG, GIF, PNG50 KB
हस्ताक्षरJPG, GIF, PNG50 KB
आरक्षण श्रेणी / मूल निवास / अन्य प्रमाण-पत्रJPG, GIF, PNG, PDF150 KB
भूतपूर्व सैनिक (PPO, Discharge Diary आदि)PDF150 KB
10वीं की अंकतालिकाJPG, GIF, PNG, PDF150 KB

Rajasthan ITI Admission 2026 Important Links

Start Rajasthan ITI Admission 2026 form15 July 2026
Last Date Online Application form28 July 2026
Apply OnlineApply Now
Official NotificationDownload here
Extension of the Last Date NoticeClick Here
Official Websitekdhte.rajasthan.gov.in
More News Updaterajasthanvacancy.com
Join WhatsApp ChannelJoin Now

Rajasthan ITI Admission 2026 के लिए आवेदन कब शुरू होंगे?

राजस्थान आईटीआई ऐडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 15 जुलाई 2026 से शुरू हो गए हैं।

Rajasthan ITI Admission 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

राजस्थान आईटीआई ऐडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म की अंतिम तिथि 28 जुलाई 2026 रखी गई है।

Rajasthan ITI Admission 2026 के लिए न्यूनतम आयु कितनी होनी चाहिए?

राजस्थान आईटीआई ऐडमिशन के लिए न्यूनतम आयु 14 वर्ष रखी गई है इसमें आयु की गणना 1 सितंबर 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

Rajasthan ITI Admission 2026 में प्रवेश किस आधार पर होगा?

राजस्थान आईटीआई ऐडमिशन 2026 में अभ्यर्थियों को कॉलेज एलॉटमेंट 8वीं, 10वीं या 12वीं कक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर एवं आरक्षण नियमों के अनुसार किया जाएगा।

राजस्थान आईटीआई कोर्स के लिए एडमिशन किन संस्थानों में मिलेगा?

अभ्यर्थियों को आईटीआई कोर्स के लिए ऐडमिशन राजस्थान के सरकारी और प्राइवेट दोनों संस्थानों में मेरिट के आधार पर मिलेगा।

Rajasthan ITI Admission 2026 के लिए मेरिट लिस्ट कब जारी होगी?

राजस्थान आईटीआई ऐडमिशन 2026 के लिए प्रोविजनल मेरीट लिस्ट 29 जुलाई 2026 को जारी की जाएगी जबकि प्रवेश हेतु प्रथम सीट आवंटन 2 अगस्त 2026 को होगा।

Rajasthan ITI Admission 2026 में आवेदन कैसे करें?

राजस्थान आईटीआई ऐडमिशन के लिए अभ्यर्थियों को एसएसओ पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा जिसे अभ्यर्थी स्वयं अथवा ई-मित्र पर जाकर भर सकते हैं।

Rajasthan ITI Admission 2026 में आवेदन शुल्क कितना है।

राजस्थान आईटीआई ऐडमिशन में सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹200, एससी-एसटी के लिए 175 रुपए और सभी महिलाओं के लिए आवेदन निशुल्क है।

Leave a Comment

rajasthan-vacancy-whatsapp
Join WhatsApp Join Telegram