Rajasthan LDC Answer Key 2026: राजस्थान एलडीसी संभावित आंसर की जारी, यहां से डाउनलोड करें

Rajasthan LDC Answer Key 2026: राजस्थान एलडीसी परीक्षा का आयोजन 5 जुलाई 2026 को दो पारियों में किया गया है इसमें प्रथम पेपर सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 तक आयोजित किया गया है फिर दूसरा पेपर दोपहर 3:00 बजे से लेकर शाम 6:00 तक आयोजित किया गया है अब सभी अभ्यर्थी परीक्षा देने के बाद इसकी ऑफिशल आंसर के का इंतजार कर रहे हैं।

राजस्थान एलडीसी परीक्षा की ऑफिशियल आंसर की 24 जुलाई 2026 को जारी कर दी है जिन अभ्यर्थियों ने राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित एलडीसी परीक्षा दी है वह आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपनी ऑफिशल आंसर की चेक कर सकते हैं इसके अलावा आंसर की और क्वेश्चन पेपर डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक यहां पर भी उपलब्ध करवा दिया है।

Rajasthan LDC Answer Key 2026

Rajasthan LDC Answer Key 2026 Overview

Recruitment OrganizationRajasthan Staff Selection Board (RSSB)
Post NameClerk Grade-II / Junior Assistant
Advt No.2026
Vacancies10644 Posts
Salary/ Pay ScalePay Matrix Level 5
Job LocationRajasthan
CategoryRajasthan LDC Admit Card 2026
Mode of ApplyOnline
Application form filling date15 January to 13 February 2026
Exam Date5 July 2026
Exam City Release26 July 2026
Admit Card1 July 2026
Official Answer Key24 July 2026
Official Websiterssb.rajasthan.gov.in

Rajasthan LDC Answer Key 2026 Latest News

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 5 जुलाई को लिपिक ग्रेड द्वितीय/ कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया है राजस्थान के 38 जिलों में यह परीक्षा आयोजित की गई है जिसके लिए 1800 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे राजस्थान एलडीसी परीक्षा के लिए 5.80 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन फॉर्म भरा था।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने डमी अभ्यर्थी और नकल की रोकथाम के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं ड्रेस कोड के अलावा परीक्षा संबंधी विभिन्न दिशा निर्देश भी जारी किए हैं राजस्थान में करीब 28000 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं एवं फेस स्कैन और बायोमेट्रिक जांच भी की गई है राजस्थान एलडीसी परीक्षा के लिए सबसे अधिक परीक्षा केंद्र और अभ्यर्थी जयपुर जिले में है।

राजस्थान एलडीसी परीक्षा का पेपर जो 5 जुलाई 2026 को आयोजित किया गया था राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा एलडीसी परीक्षा की ऑफिशियल आंसर की 24 जुलाई 2026 को जारी कर दी है अभ्यर्थी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जारी किए गए मास्टर क्वेश्चन पेपर से आंसर की का मिलान कर सकते हैं।

Rajasthan LDC Answer Key 2026 Objections

राजस्थान एलडीसी परीक्षा की ऑफिशियल आंसर की 24 जुलाई 2026 को जारी कर दी गई है राजस्थान एलडीसी परीक्षा की आंसर की पर अभ्यर्थी ऑनलाइन 26 जुलाई से लेकर 28 जुलाई 2026 को रात्रि 11:59 तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं इसके अलावा ऑफलाइन आपत्तियां 27 जुलाई से लेकर 29 जुलाई 2026 को शाम 6:00 तक व्यक्तिगत उपस्थित होकर बोर्ड कार्यालय के स्वागत कक्ष में जमा कर सकते हैं अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किए गए मास्टर क्वेश्चन पेपर के प्रश्न संख्या एवं उत्तर के विकल्पों के क्रम के आधार पर ही अपनी आपत्तियां दर्ज करें।

राजस्थान एलडीसी आंसर की में प्रत्येक आपत्ति के लिए शुल्क ₹100 निर्धारित किया गया है अभ्यर्थी शुल्क का भुगतान एसएसओ आईडी के माध्यम से ईमित्र पेमेंट गेटवे या ईमित्र की कियोस्क पर जमा कर सकते हैं अभ्यर्थी आपत्ति दर्ज करने की संपूर्ण प्रोसेस आधिकारिक नोटिस से देख सकते हैं जिसे यहां पर भी उपलब्ध करवा दिया गया है।

How to Download Rajasthan LDC Answer Key 2026

  • सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाना है।
  • इसके बाद कैंडिडेट कॉर्नर ऑप्शन में आंसर की के लिंक पर क्लिक करना है।
  • फिर राजस्थान एलडीसी आंसर की 2026 के लिंक पर क्लिक करना है।
  • इससे आंसर की की पीडीएफ फाइल आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  • फिर अभ्यर्थी को अपनी एग्जाम डेट और पेपर कोड के अनुसार आंसर की का मिलान कर लेना है।

Rajasthan LDC Answer Key 2026 Important Links

Rajasthan LDC 1st Paper Answer Key 2026Question Paper
Answer Key
Rajasthan LDC 2nd Paper Answer Key 2026Question Paper
Answer Key
Rajasthan LDC Answer Key 2026 NoticeClick Here
Official Websiterssb.rajasthan.gov.in
More Job Updaterajasthanvacancy.com
Join WhatsApp ChannelJoin Now

FAQ’s (प्रश्न और उत्तर)

Rajasthan LDC Answer Key 2026 कब जारी की जाएगी?

राजस्थान एलडीसी परीक्षा की ऑफिशियल आंसर की 24 जुलाई 2026 को जारी कर दी है।

Rajasthan LDC Answer Key 2026 कैसे चेक करें?

अभ्यर्थी आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर एलडीसी परीक्षा का मास्टर क्वेश्चन पेपर और आंसर की दोनों चेक कर सकते हैं इसका डायरेक्ट लिंक ऊपर उपलब्ध करवा दिया है।

Rajasthan LDC Answer Key 2026 पर आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि क्या है?

राजस्थान एलडीसी आंसर की पर ऑनलाइन आपत्ति 26 जुलाई से 28 जुलाई तक एवं ऑफलाइन आपत्ति 27 जुलाई से 29 जुलाई 2026 तक दर्ज कर सकते हैं।

Leave a Comment

rajasthan-vacancy-whatsapp
Join WhatsApp Join Telegram