Rajasthan LDC Rejected Form List: राजस्थान एलडीसी भर्ती में आवेदन फॉर्म वापस लेने वाले अभ्यर्थियों की लिस्ट जारी यहां से चेक करें

Rajasthan LDC Rejected Form List: जिन अभ्यर्थियों ने राजस्थान क्लर्क ग्रेड-2nd एवं जूनियर असिस्टेंट संयुक्त सीधी भर्ती 2026 के लिए आवेदन कर रखा है उनके लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा महत्वपूर्ण अपडेट सामने आई है आरएसएसबी बोर्ड ने 4 जून 2026 को उन अभ्यार्थियों की सूची जारी की है जिन्होंने अपना ऑनलाइन आवेदन वापस ले लिया है निर्धारित समय सीमा के दौरान कुल 11403 अभ्यर्थियों ने अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र वापस ले लिए हैं।

Rajasthan LDC Rejected Form List Overview

Recruitment OrganizationRajasthan Staff Selection Board (RSSB)
Post NameClerk Grade-II / Junior Assistant
Advt No.2026
Vacancies10644 Posts
Salary/ Pay ScalePay Matrix Level 5
Job LocationRajasthan
CategoryRajasthan LDC Rejected Form List
Mode of ApplyOnline
Application form filling date15 January to 13 February 2026
Exam Date5 & 6 July 2026
Official Websiterssb.rajasthan.gov.in

Rajasthan LDC Rejected Form List Latest News

आरएसएसबी बोर्ड द्वारा राजस्थान एलडीसी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 जनवरी से लेकर 13 फरवरी 2026 तक आमंत्रित किए गए थे राजस्थान एलडीसी भर्ती परीक्षा का आयोजन 10644 पदों के लिए किया जा रहा है राजस्थान एलडीसी भर्ती में कुल 592818 अभ्यर्थियों ने आवेदन फॉर्म भरा है इसमें से पुरुष अभ्यर्थियों की संख्या 404720 और महिला अभ्यर्थियों की संख्या 188098 हैं।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने राजस्थान एलडीसी भर्ती में निर्धारित शैक्षणिक योग्यता अर्थात संबंधित प्रमाण पत्र धारित नहीं करने वाले एवं उक्त परीक्षा में सम्मिलित नहीं होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन प्रत्याहारित करने का अंतिम अवसर 28 मई से लेकर 30 मई 2026 तक प्रदान किया था उक्त आदेश के क्रम में कुल 11403 अभ्यर्थियों द्वारा अपने ऑनलाइन आवेदन पत्रों को प्रत्याहारित किया गया है।

ऐसे आवेदनों की ऑनलाइन आवेदन क्रमांकवार सूची अभ्यर्थियों की जानकारी के लिए प्रकाशित कर दी गई है इन ऑनलाइन आवेदन पत्रों को निरस्त किया जाकर एवं भर्ती परीक्षा से हटाया जाकर संबंधित भर्ती परीक्षा की समस्त प्रक्रियाओं से बाहर कर दिया है सभी अभ्यर्थी इस लिस्ट में अपना आवेदन क्रमांक चेक कर सकते हैं राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर 4 जून 2026 को यह 11403 अभ्यर्थियों की लिस्ट जारी की गई है।

How to Download Rajasthan LDC Rejected Form List

  • सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाना है।
  • इसके बाद लेटेस्ट न्यूज ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • फिर राजस्थान एलडीसी एवं कनिष्ठ सहायक विड्रोल एप्लीकेशन 2026 के लिंक पर क्लिक करना है।
  • इससे पीडीएफ लिस्ट आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी फिर आप इसमें अपना आवेदन क्रमांक चेक कर सकते हैं।
  • यदि आपका आवेदन क्रमांक सूची में मौजूद है तो आपका आवेदन निरस्त माना जाएगा।

Rajasthan LDC Rejected Form List Important Links

Rajasthan LDC Rejected Form ListClick Here
Official Websiterssb.rajasthan.gov.in

Leave a Comment

rajasthan-vacancy-whatsapp
Join WhatsApp Join Telegram