Rajasthan PTET Admit Card 2026: राजस्थान पीटीईटी एडमिट कार्ड यहां से करें डाउनलोड

Rajasthan PTET Admit Card 2026: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी कोटा द्वारा राजस्थान पीटीईटी परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड 7 जून 2026 को जारी कर दिए जाएंगे राजस्थान पीटीईटी 2 वर्षीय बीएड प्रवेश परीक्षा के अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे अभ्यर्थी अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की सहायता से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

राजस्थान पीटीईटी 2 वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन 14 जून 2026 को राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा राजस्थान की सबसे बड़ी शिक्षक शिक्षा प्रवेश परीक्षा पीटीईटी 2026 में महिला अभ्यर्थियों का स्पष्ट दबदबा दिखाई दे रहा है इस परीक्षा के लिए कुल 126606 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है इसमें से महिला अभ्यर्थियों की संख्या 78462 और पुरुषों की संख्या 48137 है।

Rajasthan PTET Admit Card 2026

Rajasthan PTET Admit Card 2026 Overview

Organization NameVardhman Mahaveer Open University, Kota (VMOU)
Exam NameRajasthan Pre-Teacher Education Test (PTET)
Advt No.01/2026
Academic Session2026-27
CategoryPTET Admit Card 2026
Mode of ApplyOnline
Application form filling date20 February to 22 May 2026
Exam Date14 June 2026
Exam LevelState Entrance Exam (Offline exam)
Admit Card Released7 June 2026
Official Websiteptetvmoukota2026.in

Rajasthan PTET Admit Card 2026 Latest News

राजस्थान पीटीईटी के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 20 फरवरी से लेकर 22 मई 2026 तक भरे गए थे अब राजस्थान पीटीईटी 2 वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम प्रवेश परीक्षा 14 जून 2026 को आयोजित की जा रही है राजस्थान में B.Ed पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन वर्तमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी कोटा द्वारा किया जा रहा है विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां अंतिम चरण में चल रही हैं।

राजस्थान पीटीईटी प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड 7 जून 2026 को जारी किए जाएंगे जिन्हें अभ्यर्थी टेट 2026 की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने एप्लीकेशन नंबर एवं जन्म तिथि की सहायता से डाउनलोड कर सकेंगे जिन अभ्यर्थियों ने राजस्थान पीटीईटी 2 वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम के लिए आवेदन किया है उन्हें परीक्षा केंद्र पर अपना एडमिट कार्ड और एक फोटो युक्त पहचान पत्र या आधार कार्ड साथ लेकर आना जरूरी है।

बिना एडमिट कार्ड और पहचान पत्र के अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड जारी होते ही इसे डाउनलोड कर लें और परीक्षा संबंधी सभी नियमों को भी ध्यान से पढ़ लें राजस्थान पीटीईटी 2 वर्षीय प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से 7 जून 2026 से डाउनलोड कर सकेंगे।

Rajasthan PTET Admit Card 2026 Guidelines

राजस्थान पीटीईटी 2026 परीक्षा में छात्रों का रुझान कम होता जा रहा है इस बार निर्धारित सीटों के मुकाबले केवल 20000 अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं यदि परीक्षा के अंदर अभ्यर्थियों की उपस्थिति कम रहती है तो प्रत्येक को सीट मिलना लगभग तय है वही सीटें खाली रहने की भी संभावना जताई जा रही है राजस्थान के 41 जिलों में 300 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी इसमें सफल अभ्यर्थियों को लगभग राज्य के 944 बीएड कॉलेजों में प्रवेश मिलेगा।

राजस्थान पीटीईटी परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी, नकल विहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए परीक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन द्वारा बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं परीक्षा केंद्र में प्रवेश के समय बायोमेट्रिक सहित कड़ी जांच के बाद ही प्रवेश मिलेगा अभ्यर्थी सावधानी पूर्वक एडमिट कार्ड में अपने परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और व्यक्तिगत जानकारी को जांच कर लें और निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें।

राजस्थान पीटीईटी 2 वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड 7 जून 2026 से डाउनलोड कर सकेंगे अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड एवं फोटो युक्त पहचान पत्र आधार कार्ड लेकर निर्धारित समय से लगभग 1 घंटे पहले पहुंच जाना है अभ्यर्थियों को परीक्षा संबंधी सभी नियमों और गाइडलाइन का पालन करना होगा अभ्यर्थी एडमिट कार्ड के साथ दिए गए सभी नियमों को जरूर देख लें।

Rajasthan PTET 2026 Exam Pattern

SectionQuestionsMarks
Mental Ability50150
Teaching Attitude & Aptitude Test50150
General Awareness50150
Language Proficiency (Hindi or English)50150
Total200600
  • परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं ओएमआर शीट आधारित होंगे।
  • पीटीईटी परीक्षा में कुल 200 प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का रहेगा यह पेपर कुल 600 अंकों का होगा।
  • इस पेपर में टीचिंग एटीट्यूड एंड एटीट्यूड टेस्ट के प्रश्नों की उत्तर की सटीकता के अनुसार 3, 2, 1, 0 अंक दिए जाएंगे।
  • इस परीक्षा में अभ्यर्थियों को कुल 3 घंटे का समय मिलेगा।
  • इसमें कोई भी नेगेटिव मार्किंग नहीं रखी गई है।

How to Check Rajasthan PTET Admit Card 2026

  • सबसे पहले राजस्थान पीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2026.in पर जाना है।
  • इसके बाद राजस्थान पीटीईटी 2 ईयर कोर्स एडमिट कार्ड 2026 के लिंक पर क्लिक करना है।
  • फिर अभ्यर्थी को अपना एप्लीकेशन नंबर एवं जन्मतिथि भरकर सबमिट पर क्लिक करना है।
  • जिससे अभ्यर्थी का एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • अब अपने एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारी चेक कर लेनी है और प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लेना है।

Rajasthan PTET Admit Card 2026 Important Links

Rajasthan PTET Admit Card 2026Update Soon
Official Websiteptetvmoukota2026.in

Rajasthan PTET Admit Card 2026 कब जारी होगा?

राजस्थान पीटीईटी एडमिट कार्ड 7 जून 2026 को जारी किए जाएंगे।

Rajasthan PTET Exam कब आयोजित की जाएगी?

राजस्थान पीटीईटी प्रवेश परीक्षा 14 जून 2026 को आयोजित की जाएगी।

Leave a Comment

rajasthan-vacancy-whatsapp
Join WhatsApp Join Telegram