Rajasthan Roadways free Yatra Registration for students: राजस्थान रोडवेज के अंदर राजस्थान की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए निशुल्क यात्रा के लिए नए नियम जारी किए गए हैं जिसके तहत प्रतियोगी परीक्षाओं के अंदर विद्यार्थियों की निशुल्क यात्रा व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने के लिए नई डिजिटल व्यवस्था शुरू की गई है राजस्थान रोडवेज की बसों में परीक्षाओं के दौरान निशुल्क यात्रा के लिए परीक्षार्थियों को 36 घंटे पहले रजिस्ट्रेशन करना जरूरी होगा जिससे उन्हें निशुल्क यात्रा की सुविधा मिल सकें।

Rajasthan Roadways free Yatra Registration Latest News
राजस्थान की प्रतियोगी परीक्षाओं में विद्यार्थियों को निशुल्क रोडवेज बस की सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है लेकिन परीक्षार्थियों के लिए अब रोडवेज ने नियम बदल दिए हैं अब सिर्फ प्रवेश पत्र दिखाकर रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा नहीं हो सकेगी।
अब परीक्षार्थियों को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा करने से पहले ऑनलाइन पंजीकरण करना अनिवार्य होगा इसके लिए राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC) ने विशेष रजिस्ट्रेशन पोर्टल शुरू किया है।
अभ्यर्थी को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के पोर्टल पर पूछी गई सभी सामान्य जानकारी भरकर एडमिट कार्ड अपलोड करना होगा और फिर ओटीपी सत्यापन के माध्यम से पंजीकरण पूरा करना होगा सत्यापन के बाद ही अभ्यर्थी का डाटा रोडवेज सिस्टम में दर्ज होगा।
रोडवेज प्रशासन के अनुसार अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 36 घंटे पहले रजिस्ट्रेशन करना जरूरी होगा क्योंकि निर्धारित समय सीमा के बाद पोर्टल स्वतः ही बंद हो जाएगा और फिर नया पंजीकरण नहीं हो पाएगा इसका उद्देश्य अंतिम समय में होने वाली अव्यवस्था को रोकना और योग्य अभ्यर्थियों को ही सुविधा उपलब्ध करवाना है।
Rajasthan Roadways free Yatra Registration Kaise Kare
- सबसे पहले राजस्थान स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अभ्यर्थियों को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर होम पेज पर ‘प्रतियोगी परीक्षार्थी पंजीयन पोर्टल’ पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद अभ्यर्थी को अपना नाम, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड, रोल नंबर, परीक्षा का नाम एवं तिथि सहित सभी जानकारी सही-सही भरनी है।
- अभ्यर्थी को अपना एडमिट कार्ड अपलोड करना है और ओटीपी के माध्यम से सत्यापन करना है।
- इसके बाद अभ्यर्थी को रिसिप्ट प्राप्त कर लेनी है ताकि अब जब भी आपको यात्रा करनी हो आप दिखा सके।
Rajasthan Roadways free Yatra Registration Important Links
| Rajasthan Roadways free Yatra Registration | Click Here |
| Official Website | transport.rajasthan.gov.in |
