RPSC Sub Inspector New Exam Date 2026: आरपीएससी सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021 की नई परीक्षा तिथि घोषित

RPSC Sub Inspector New Exam Date 2026: आरपीएससी सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021 की नई परीक्षा तिथि घोषित कर दी गई है अब राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सब इंस्पेक्टर के लिए परीक्षा का आयोजन 20 सितंबर 2026 को किया जाएगा आपको बता दे की आरपीएससी द्वारा सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021 का आयोजन 859 पदों के लिए किया जा रहा है इस पुन: आयोजित होने वाली परीक्षा में केवल उन 383097 अभ्यर्थियों को ही सम्मिलित किया जाएगा जिन्होंने उक्त पदों के लिए पूर्व में आयोजित लिखित परीक्षा के दोनों प्रश्न पत्र में सम्मिलित हुए थे।

RPSC Sub Inspector New Exam Date 2026

RPSC Sub Inspector New Exam Date 2026 Overview

Recruitment OrganizationRajasthan Public Service Commission (RPSC)
Post NameSub Inspector/ Platoon Commander
Advt No.08/Exam/SI-PC/EP-1/2020-21
Vacancies859 Posts
Salary/ Pay ScalePay Matrix Level-11 (Grade Pay Rs 4200)
Job LocationRajasthan
CategoryRPSC Sub Inspector New Exam Date 2026
Exam ModeOffline
Application form filling date9 February to 23 June 2021
Exam Date20 September 2026
Official Websiterpsc.rajasthan.gov.in

RPSC Sub Inspector New Exam Date 2026 Latest News

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन 9 फरवरी से लेकर 10 मार्च 2021 तक आमंत्रित किए गए थे इसके बाद फॉर्म वापस से रिओपन किए गए और 9 जून से लेकर 23 जून 2021 तक फिर से आवेदन मांगे गए थे राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का आयोजन 859 पदों के लिए हो रहा है।

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सब इंस्पेक्टर भर्ती की परीक्षा स्थगित कर दी गई है और आरपीएससी सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021 की नई परीक्षा तिथि 20 सितंबर 2026 घोषित की गई है आरपीएससी उप निरीक्षक/ प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा 2021 में वही 383097 अभ्यर्थी उपस्थित हो सकते हैं जिन्होंने पूर्व में आयोजित लिखित परीक्षा के दोनों प्रश्न पत्र दिए थे।

पूर्व में आयोजित दोनों प्रश्न पत्रों में जो 383097 अभ्यर्थी उपस्थित हुए थे उन्हें आवेदन फॉर्म में संशोधन का अवसर 16 मई से लेकर 30 मई 2026 तक दिया गया है यह अभ्यर्थी अपने आवेदन फॉर्म में मोबाइल नंबर, ईमेल ऐड्रेस, लाइव फोटो, अंगूठे का निशान, हस्ताक्षर एवं अपने पते में परिवर्तन कर सकते हैं अभ्यर्थी को संशोधन करने से पहले OTR में केवाईसी करना जरूरी होगा।

RPSC Sub Inspector New Exam Date 2026 Released

अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल में लॉगिन करने के बाद My Recruitment में Edit Application/ Withdraw Application सेक्शन में SI-2021 भर्ती के सामने एडिट बटन पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म में संशोधन कर सकते हैं आरपीएससी सब इंस्पेक्टर के लिए प्रारंभ में परीक्षा 13 सितंबर 2021 से 15 सितंबर 2021 तक आयोजित की गई थी जिसे पूर्णतया निरस्त कर दिया गया है अब आरपीएससी सब इंस्पेक्टर भर्ती 2021 के लिए परीक्षा वापस 20 सितंबर 2026 रविवार को आयोजित की जाएगी जिसके एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से एक सप्ताह पूर्व आयोग की आधिकारिक वेबसाइट एवं एसएसओ पोर्टल पर जारी कर दिए जाएंगे।

RPSC Sub Inspector Syllabus & Exam Pattern 2026

PaperMarksTime
1. General Hindi2002 Hours
2. General Knowledge & GS2002 hours
Total4004 Hours
  • लिखित परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी एवं सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं ओएमआर शीट आधारित होंगे।
  • इसमें प्रथम पेपर सामान्य हिंदी का 200 अंकों का होगा जबकि दूसरा पेपर सामान्य ज्ञान एवं सामान्य विज्ञान का होगा जो भी 200 अंकों का ही रहेगा।
  • इस तरह इसमें दोनों पेपर कुल मिलाकर 400 अंकों के होंगे।
  • लिखित परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग एक तिहाई भाग रखी गई है।
  • अभ्यर्थियों को प्रत्येक पेपर के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा।
  • प्रत्येक पेपर में न्यूनतम 36% अंक एवं कुल मिलाकर 40% अंक लाना जरूरी होगा।
  • एससी एसटी अभ्यर्थियों को प्रत्येक पेपर और कुल अंकों में अधिकतम 5 अंको की छूट दी जाएगी।
  • लिखित परीक्षा के बाद 20 गुणा अभ्यर्थियों को फिजिकल परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया जाएगा।
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा 100 अंकों की होगी।
  • इसमें 50% या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को ही एप्टीट्यूड टेस्ट या साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा जो रिक्त पदों की संख्या का अधिकतम तीन गुना तक रहेंगे।
  • इसमें एटीट्यूड टेस्ट एवं साक्षात्कार 50 अंकों का होगा।
  • अंत में मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा के 400 अंक, फिजिकल परीक्षा पीईटी के 100 अंक एवं साक्षात्कार के 50 अंकों के आधार पर तैयार होगी।

How to Check RPSC Sub Inspector New Exam Date 2026

  • सबसे पहले राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाना है।
  • इसके बाद न्यूज एवं इवेंट सेक्शन पर क्लिक करना है।
  • फिर आरपीएससी सब इंस्पेक्टर भर्ती 2021 नई एग्जाम डेट के लिंक पर क्लिक करना है।
  • इससे एग्जाम डेट का नोटिस आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा फिर इसमें दी गई सभी जानकारी चेक कर लेनी है।

RPSC Sub Inspector New Exam Date 2026 Important Links

RPSC Sub Inspector New Exam Date 202620 September 2026
RPSC Sub Inspector New Exam Date 2026 NoticeClick Here
Official Websiterpsc.rajasthan.gov.in

Leave a Comment

rajasthan-vacancy-whatsapp
Join WhatsApp Join Telegram