SBI PO Recruitment 2026: भारतीय स्टेट बैंक में प्रोबेशनरी ऑफिसर के 1500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन शुरू

SBI PO Recruitment 2026: भारतीय स्टेट बैंक ने प्रोबेशनरी ऑफिसर के कुल 1500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है इसके लिए सभी राज्यों के महिला और पुरुष अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म भर सकते हैं इसमें अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन मोड में आवेदन फॉर्म भरना होगा एसबीआई प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन 18 जून से लेकर 8 जुलाई 2026 तक भरे जाएंगे।

यदि आप ग्रेजुएट हैं और बैंकिंग सेक्टर में नौकरी करना चाहते हैं तो यह आपके लिए शानदार मौका है स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया जो भारत की सबसे विश्वसनीय बैंकिंग संस्था मानी जाती है इसके अंदर प्रोबेशनरी ऑफिसर के कुल 1500 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी इसमें चयनित अभ्यर्थियों को देश के किसी भी हिस्से में पोस्टिंग दी जा सकती है एसबीआई प्रोफेशनल ऑफिसर भर्ती की योग्यता, आयु सीमा एवं आवेदन प्रक्रिया सहित संपूर्ण जानकारी यहां उपलब्ध करवा दी है।

SBI PO Recruitment 2026

SBI PO Recruitment 2026 Overview

Recruitment OrganizationState Bank of India (SBI)
Post NameProbationary Officer (PO)
Advt No.CRPD/PO/2026-27/09
Vacancies1500 Posts
Salary/ Pay Scaleinitial basic pay is ₹48,480
Job LocationAcross India
CategorySBI PO Recruitment 2026
Mode of ApplyOnline
Application form filling date18 June to 8 July 2026
Selection ProcessPrelims, Mains, Psychometric Test, Group Exercise & Interview
Official Websitesbi.bank.in

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

भारतीय स्टेट बैंक द्वारा प्रोबेशनरी ऑफिसर के 1500 पदों पर भर्ती आयोजित की जा रही है एसबीआई प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन 18 जून 2026 से शुरू हो गए हैं और आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 जुलाई 2026 तक रखी गई है आपको बता दे की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन अगस्त 2026 में किया जाएगा जिसके एडमिट कार्ड जुलाई 2026 में जारी कर दिए जाएंगे एवं रिजल्ट अगस्त/ सितंबर 2026 में जारी कर दिया जाएगा इसके बाद मुख्य परीक्षा का आयोजन सितंबर 2026 में किया जाएगा जिसका रिजल्ट अक्टूबर 2026 में जारी होगा।

EventDate
Apply Online Start Date18 June 2026
Last Date to Apply Online08 July 2026
Last Date for Fee Payment08 July 2026
Prelims Admit CardJuly 2026
Preliminary ExamAugust 2026
Prelims ResultAugust / September 2026
Main ExamSeptember 2026
Interview / Group ExerciseOctober / November 2026
Final ResultNovember / December 2026

Vacancy Details (पदों का विवरण)

एसबीआई प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती 2026 का आयोजन कुल 1500 पदों पर हो रहा है इसमें 1446 नियमित पद है और बैकलॉग के पद 54 है जबकि सामान्य वर्ग के 588 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के 390 पद, अनुसूचित जाति के 234 पद, अनुसूचित जनजाति के 144 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के भी 144 पद रखे गए हैं।

श्रेणीपद
सामान्य (UR)588
ईडब्ल्यूएस144
ओबीसी390
एससी234
एसटी144
कुल पद1500

SBI PO Recruitment 2026 Application Fee

एसबीआई प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती 2026 में सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपए रखा गया है जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन निशुल्क रखा गया है अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

CategoryApplication Fee
General / OBC / EWS750 रुपए
SC / ST / PwBDExempted
Payment ModeOnline

SBI PO Recruitment 2026 Age Limit

एसबीआई प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तक रखी गई है इसमें आयु की गणना 1 अप्रैल 2026 को आधार मानकर की जाएगी अर्थात अभ्यर्थी का जन्म 2 अप्रैल 1996 से 1 अप्रैल 2005 के मध्य होना चाहिए जबकि आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।

  • Minimum Age = 21 Years
  • Maximum Age = 30 Years
  • Age Limit Calculation: Based on 1 April 2026.

Age Relaxation

वर्गआयु छूट
ओबीसी3 वर्ष
एससी/एसटी5 वर्ष
PwBD (UR/EWS)10 वर्ष
PwBD (OBC)13 वर्ष
PwBD (SC/ST)15 वर्ष
भूतपूर्व सैनिक5 वर्ष

SBI PO Recruitment 2026 Educational Qualification

  • एसबीआई प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए।
  • जो अभ्यर्थी ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष या सेमेस्टर में है वह भी आवेदन कर सकते हैं लेकिन उन्हें 30 सितंबर 2026 तक अपनी डिग्री पूरी करनी होगी।
  • मेडिकल, इंजीनियरिंग, चार्टर्ड अकाउंटेंट जैसे पेशेवर योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन के पात्र हैं।

SBI PO Recruitment 2026 Selection Process

एसबीआई प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती 2026 में अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक, परीक्षा मुख्य परीक्षा, मनोवैज्ञानिक परीक्षण, समूह अभ्यास, साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।

SBI PO Recruitment 2026 Exam Pattern

प्रारंभिक परीक्षा:

प्रारंभिक परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी इसमें अंग्रेजी भाषा के 40 प्रश्न जबकि मात्रात्मक अभियोग्यता एवं तार्किक क्षमता के 30-30 प्रश्न होंगे यह परीक्षा 1 घंटे की होगी एवं प्रत्येक खंड के लिए 20 मिनट का समय निर्धारित किया गया है यह परीक्षा केवल क्वालीफाई नेचर की होगी इस परीक्षा के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए 10 गुना अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

विषयप्रश्नअंक
अंग्रेजी भाषा4040
गणितीय अभिक्षमता3030
रीजनिंग3030
कुल100100

मुख्य परीक्षा:

मुख्य परीक्षा में वस्तुनिष्ठ और वर्णनात्मक दोनों प्रकार के प्रश्न शामिल होंगे इसमें वस्तुनिष्ठ परीक्षा 200 अंकों की होगी और 3 घंटे का समय मिलेगा इसके बाद 30 अंकों की वर्णनात्मक परीक्षा होगी जिसमें ईमेल लेखन, स्थिति विश्लेषण और रिपोर्ट या प्रेसिस लेखन जैसे विषय शामिल होंगे जिसे कंप्यूटर पर टाइप करके परीक्षा देनी होगी इसके लिए 30 मिनट का समय मिलेगा।

मुख्य परीक्षा के प्रत्येक भाग में न्यूनतम क्वालीफाई अंक प्राप्त करना जरूरी होगा मुख्य परीक्षा के बाद अगले चरण के लिए इस परीक्षा के आधार पर तीन गुना अभ्यर्थियों को पास किया जाएगा।

विषयप्रश्नअंक
Reasoning & Computer Aptitude4060
Data Analysis & Interpretation3060
General Awareness/Banking6060
English Language4020
कुल170200

मनोवैज्ञानिक परीक्षण, समूह अभ्यास और साक्षात्कार:

तीसरा चरण मनोवैज्ञानिक परीक्षण का होगा इसका रिजल्ट साक्षात्कार पैनल के सामने रखा जाएगा इसके बाद समूह अभ्यास के लिए 20 अंक और व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए 30 अंक निर्धारित किए गए हैं अंतिम चयन मुख्य परीक्षा और तीसरे चरण के अंकों को सामान्य कारण करके जोड़ा जाएगा आपको बता दे की मुख्य परीक्षा का वेटेज 75% और तीसरे चरण का वेटेज 25% रहेगा।

परीक्षाअंक
ग्रुप एक्सरसाइज20
इंटरव्यू30
कुल50

How to Apply SBI PO Recruitment 2026

  • सबसे पहले भारतीय स्टेट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाना है।
  • इसके बाद करियर ऑप्शन में करंट ऑपच्यरुनिटीज ऑप्शन में जाकर ऑफिशल नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना है।
  • इसके बाद अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना है एवं रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी है।
  • अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भर देनी है।
  • अपने सभी जरूरी दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो एवं सिग्नेचर अपलोड करने हैं।
  • फिर अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
  • अंत में आवेदन फॉर्म सबमिट करें एवं प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

SBI PO Recruitment 2026 Important Links

Start SBI PO Recruitment 2026 form18 June 2026
Last Date Online Application form8 July 2026
Apply OnlineApply Now
Official NotificationDownload here
Official Websitesbi.bank.in

Leave a Comment

rajasthan-vacancy-whatsapp
Join WhatsApp Join Telegram