UPSC Exam Calendar 2027: यूपीएससी एग्जाम कैलेंडर 2027 जारी, यहां से डाउनलोड करें

UPSC Exam Calendar 2027: संघ लोक सेवा आयोग ने वर्ष 2026 और वर्ष 2027 का एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है यूपीएससी का नया एक्जाम कैलेंडर 20 मई 2026 को जारी किया गया है यूपीएससी की भर्तियों की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी अब एग्जाम कैलेंडर को ध्यान में रखकर अपनी तैयारियां जारी रख सकते हैं यूपीएससी एक्जाम कैलेंडर 2027 के अंदर 27 भर्तियों का एग्जाम कैलेंडर जारी किया गया है।

संघ लोक सेवा आयोग ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 2027 के लिए एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है जबकि यूपीएससी द्वारा वर्ष 2026 का एग्जाम कैलेंडर पहले ही जारी कर दिया गया था यूपीएससी एक्जाम कैलेंडर में यह जानकारी दी गई है कि किस भर्ती का नोटिफिकेशन कब जारी किया जाएगा और इसके बाद उसे भर्ती के आवेदन की अंतिम तिथि क्या रहेगी इसके साथ ही संबंधित भर्ती की परीक्षा तिथि की जानकारी भी दी गई है।

UPSC Exam Calendar 2027

UPSC Exam Calendar 2027 Overview

OrganizationUnion Public Service Commission (UPSC)
Exam Calendar Year2027
Calendar Release Date20 May 2026
Mode of ApplicationOnline
Official Websiteupsc.gov.in
CategoryUPSC Exam Calendar 2027

UPSC Exam Calendar 2027 Latest News

यूपीएससी एक्जाम कैलेंडर के अनुसार इंजीनियरिंग सर्विसेज के लिए प्रीलिम्स 2027 का नोटिफिकेशन 16 सितंबर 2026 को जारी किया जाएगा और आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर 2026 रहेगी इसके बाद प्रेलिम्स परीक्षा 31 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी फिर मुख्य परीक्षा 18 जून 2027 को आयोजित की जाएगी।

यूपीएससी सिविल सर्विसेज 2027 का नोटिफिकेशन 13 जनवरी 2027 को जारी किया जाएगा इसके बाद आवेदन की अंतिम तिथि 2 फरवरी 2027 तक रहेगी फिर प्रेलिम्स परीक्षा का आयोजन 23 मई 2027 को किया जाएगा जबकि मुख्य परीक्षा का आयोजन 20 अगस्त 2027 को किया जाएगा।

एनडीए-1 और सीडीएस-1 का नोटिफिकेशन दो दिसंबर 2026 को जारी किया जाएगा और आवेदन की अंतिम तिथि 22 दिसंबर 2026 रहेगी इसके बाद परीक्षा का आयोजन 11 अप्रैल 2027 को किया जाएगा जबकि एनडीए-2 और सीडीएस-2 का नोटिफिकेशन 12 मई 2027 को जारी होगा और आवेदन की अंतिम तिथि 1 जून 2027 रहेगी फिर परीक्षा 19 सितंबर 2027 को आयोजित होगी।

How to Download UPSC Exam Calendar 2027

  • सबसे पहले संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना है।
  • इसके बाद कैलेंडर ऑप्शन पर जाना है।
  • फिर एनुअल कैलेंडर 2027 के लिंक पर क्लिक करना है।
  • जिससे यूपीएससी एक्जाम कैलेंडर 2027 आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • अब अभ्यर्थी इसमें दी गई सभी भर्तियों के आवेदन की तिथि और परीक्षा तिथि सहित सभी जानकारी देख सकते हैं।

UPSC Exam Calendar 2027 Important Links

UPSC Exam Calendar 2027Click Here
UPSC Exam Calendar 2026Click Here
Official Websiteupsc.gov.in

Leave a Comment

rajasthan-vacancy-whatsapp
Join WhatsApp Join Telegram