WhatsApp Group Join Now
Telegram Group (update) Join Now

Current Affairs (करंट अफेयर्स) -One Liner 11 March 2017

Rate this post
1.एशिया प्रशांत के 16 देशों में रिश्वतखोरी चरम
पर है। सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने वाले कितने
मिलियन से भी अधिक यानी हर चार में से एक लोगों को रिश्वत देनी पड़ती है ?
उत्तर – 900 मिलियन से |
2.केंद्र सरकार कितने शहरों में जल्द ही 2700 करोड़
रुपए की नई कल्याणकारी योजना की शुरुआत करने जा रही है, जिसके तहत शहरी गरीबों को घर
का किराया चुकाने के लिए वाउचर्स दिए जाएंगे ?
उत्तर – 100 स्मार्ट सिटीज में |

3.भारत दक्षिण पूर्व एशियाई बाजारों तक पहुंचने
पर विशेष ध्यान देने के साथ कब से अपनी पहली मोबाइल कांग्रेस का आयोजन करेगा ?
उत्तर – 27 सितंबर को |
4.दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय योग उत्सव 08 मार्च
2017 को कहाँ पर शुरू हो गया है ?
उत्तर – नई दिल्ली में |
5.हाल ही में कहाँ पर पहले स्मार्ट जनजातीय गांव
का उद्घाटन किया गया ?
उत्तर – जम्मू-कश्मीर में  |
6.सीबीएसई ने परीक्षा केंद्र ढूंढने में छात्रों
की मदद के लिए किस  ऐप लॉन्च किया ?
उत्तर – ‘एग्जाम लोकेटर’ |
7. 11वां पूर्वोत्‍तर व्‍यवसाय सम्‍मेलन (एनईबीएस)
हाल ही में किस स्थान प्रारंभ हो गया है ?
उत्तर – नई दिल्‍ली में |
8.किसने हाल ही में सरकार के प्रदर्शन और नागरिकों
को उपलब्धियों का प्रदर्शन करने वाला एक व्यापक वेब-आधारित मंच लॉन्च किया है ?
उत्तर – कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया
ने  |
9.किसे मैड्रिड (स्पेन) में निवास के साथ एंडोरा
रियासत में भारत के अगले राजदूत के रूप में समानांतर रूप से नियुक्त किया गया है ?
उत्तर – डी बाला वेंकटेश वर्मा को |
10.अभिनेत्री, पुरस्कार-विजेता और न्यू इंग्लैंड
मूल की वियोला डेविस को वर्ष 2017 के हार्वर्ड फाउंडेशन का कौन-सा पुरस्कार दिया गया
है ?
उत्तर – ‘आर्टिस्ट ऑफ द ईयर’ |
11.हैती के दो बार के राष्ट्रपति का नाम क्या है
जिनका 74 साल की उम्र में निधन हो गया ?
उत्तर – रेने प्रीवाल |
12.पाकिस्तान के किस पूर्व मुख्य न्यायाधीश का
कराची में 84 साल की उम्र में निधन हो गया ?
उत्तर – सज्जाद अली शाह का |
13.अनुभवी पत्रकार अरविंद पद्मनाभन, आईएएनएस के
कार्यकारी संपादक, का किस कारण निधन हो गया ?
उत्तर – हृदय रोग के कारण |
14.पी1 पॉवरबोट चैम्पियनशिप का भारत में पहली बार
आयोजन मार्च 2017 के दौरान हुआ। यह प्रतिष्ठित चैम्पियनशिप, जिसे “इण्डियन ग्रां प्री
ऑफ सीज़” के उपनाम से भी सम्बोधित किया गया, भारत के किस स्थान पर आयोजित हुई?
उत्तर – मुम्बई |
15.एयर इण्डिया ने मार्च 2017 के दौरान दावा किया
कि वह दुनिया की ऐसी पहली एयरलाइन बनी है जिसकी पूर्ण महिला क्रू सदस्यों द्वारा संचालित
उड़ान सेवा ने पूरी दुनिया का चक्कर लगाने में सफलता हासिल की है। इस ऐतिहासिक उड़ान
के लिए इस दल द्वारा अपनाया गया मार्ग क्या था?
उत्तर – नई दिल्ली से सैन-फ्रांसिस्को
|
16.अपने समय के प्रमुख समाजवादी नेता व पूर्व लोकसभा
अध्यक्ष रबि राय का 6 मार्च 2017 को 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे किस वर्ष लोकसभा
अध्यक्ष बनाए गए थे जब देश में पहली बार त्रिशंकु संसद का दौर शुरू हुआ था?
उत्तर – 1989 में |

17.देश के सार्वजनिक क्षेत्र के किस बैंक ने अपने
कर्मचारियों को “वर्क फ्रॉम होम” नीति  का लाभ
प्रदान करने की घोषणा 7 मार्च 2017 को की जिसके तहत आवश्यकता पड़ने पर उसके कर्मचारी
अपने घर से कार्य कर सकेंगे?
उत्तर – भारतीय स्टेट बैंक |
18. 7 मार्च 2017 को किस कम्पनी को भारतीय क्रिकेट
टीम का नया प्रायोजक घोषित किया गया?
उत्तर – ऑपो |
19. 8 मार्च 2017 को किसे मुम्बई के मेयर के पद
के लिए चुना गया?
उत्तर – विश्वनाथ महादेश्वर |
20.औद्यौगिक नीति एवं संवर्द्धन विभाग ने 6 मार्च
2017 को ट्रेडमार्क कानून 2017 की अधिसूचना जारी कर दी। वर्ष 2002 के ट्रेडमार्क कानूनों
का स्थान लेने वाले इस नए कानून की सर्वप्रमुख विशेषता क्या है?
उत्तर – इसमें ट्रेडमार्क आवेदन फॉर्मों
की संख्या को 74 से घटा कर 8 कर दिया गया है |
21.प्रमुख भारतीय वाहन कम्पनी टाटा मोटर्स ने
7 मार्च 2017 को अपनी पहली स्पोर्ट्स कार को 87वें जिनेवा इंटरनेशनल मोटर शो में लाँच
किया। इस कार का नाम क्या है?
उत्तर – “रेसमो” |
22.रिलायंस कैपिटल ने प्रमुख डिज़िटल भुगतान कम्पनी
पेटीएम में अपनी लगभग 1% हिस्सेदारी किस चीनी समूह को बेचने की घोषणा 7 मार्च 2017
को की?

उत्तर – अलीबाबा ग्रुप |

Leave a Comment

x