DSSSB Exam Calendar 2026: डीएसएसएसबी ने नया एक्जाम कैलेंडर 22 अप्रैल 2026 को जारी कर दिया है दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड द्वारा आयोजित होने वाली सभी भर्ती परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी किया है इसमें 1 जून 2026 से लेकर 1 सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाली सभी परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है इससे विद्यार्थी अपनी एग्जाम डेट के अनुसार तैयारी कर सकते हैं।

DSSSB Exam Calendar 2026 Overview
| Organization Name | Delhi Subordinate Services Selection Board (DSSSB) |
| Exam Name | DSSSB Various Post Exam 2026 |
| Notification Type | Exam Calendar |
| Exam Mode | Online (CBT – Computer Based Test) |
| Exam Dates | जून 2026 से 01 सितंबर 2026 तक |
| Shifts | 2 से 3 शिफ्ट (सुबह / दोपहर / शाम) |
| Posts Included | Court Attendant, Assistant Superintendent, Forest Guard, MTS आदि |
| Departments | Delhi High Court, Delhi Prisons, Forest & Wildlife Dept., Various Departments |
| Official Website | dsssb.delhi.gov.in |
DSSSB Exam Calendar 2026 Latest News
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड द्वारा आयोजित होने वाली भर्तियों की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर आ गई है डीएसएसएसबी द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर 22 अप्रैल 2026 को नया एक्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है इसमें 1 जून से लेकर 1 सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाली सभी परीक्षाओं की तिथियां जारी कर दी गई है।
डीएसएसएसबी एक्जाम कैलेंडर में परीक्षा की तिथि, परीक्षा का समय, शिफ्ट, एडवर्टाइजमेंट नंबर, पोस्ट कोड, पोस्ट का नाम और डिपार्टमेंट सहित संपूर्ण जानकारी दी गई है अभ्यर्थी ने जिस एग्जाम के लिए आवेदन फॉर्म भरा है उसके अनुसार ही अभ्यर्थी अपनी परीक्षा की तैयारी कर सकता है एग्जाम कैलेंडर जारी होने के कारण विद्यार्थी एग्जाम तिथि के अनुसार अपना कार्यक्रम तैयार करके पढ़ाई जारी रख सकता है।
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड द्वारा कंप्यूटर आधारित परीक्षा 2 से लेकर तीन शिफ्ट में आयोजित की जाती है इसमें प्रथम शिफ्ट का समय सुबह 9:00 से लेकर 11:30 तक फिर दूसरी शिफ्ट का समय दोपहर 2:00 से लेकर शाम 4:30 तक रहता है लेकिन जिस दिन 3 शिफ्ट आयोजित होती हैं उस दिन पहली शिफ्ट सुबह 9:00 से 11:00 तक, दूसरी शिफ्ट दोपहर 1:00 से 3:00 तक और फिर तीसरी शिफ्ट शाम 5:00 से लेकर 7:00 तक रहती है अभ्यर्थी अपने एग्जाम के अनुसार संपूर्ण जानकारी आधिकारिक कैलेंडर से देख सकते हैं।
How to Check DSSSB Exam Calendar 2026
- सबसे पहले दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद होम पेज पर नोटिफिकेशन ऑप्शन में डीएसएसएसबी एक्जाम कैलेंडर जून से सितंबर 2026 के लिंक पर क्लिक करना है।
- इससे एक्जाम कैलेंडर की पीडीएफ फाइल आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- अब अभ्यर्थी को अपने एडवर्टाइजमेंट नंबर और पोस्ट कोड के अनुसार परीक्षा तिथि चेक कर लेनी है।
DSSSB Exam Calendar 2026 Important Links
| DSSSB Exam Calendar 2026 | Click Here |
| Official Website | dsssb.delhi.gov.in |
