PNB Bank LBO Recruitment 2026 पंजाब नेशनल बैंक में लोकल बैंक ऑफिसर के 545 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन शुरू

PNB Bank LBO Recruitment 2026: पंजाब नेशनल बैंक ने लोकल बैंक ऑफिसर के 545 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है जिसके लिए सभी भारतीय महिला और पुरुष अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं पंजाब नेशनल बैंक लोकल बैंक ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन 20 जुलाई से लेकर 9 अगस्त 2026 तक भरे जाएंगे।

पीएनबी लोकल बैंक ऑफिसर भर्ती 2026 में अभ्यर्थी केवल एक राज्य के लिए आवेदन कर सकता है और वहां की स्थानीय भाषा पढ़ने, लिखने और बोलने की जानकारी होनी चाहिए इसमें स्नातक अभ्यर्थियों से आवेदन फॉर्म आमंत्रित किए गए हैं इसमें अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन परीक्षा, साक्षात्कार एवं अनुभव के आधार पर किया जाएगा।

इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को स्नातक के बाद अनुसूचित वाणिज्य बैंक अथवा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में क्लर्क या अधिकारी के रूप में न्यूनतम एक वर्ष का अनुभव होना चाहिए पीएनबी लोकल बैंक ऑफिसर भर्ती 2026 की योग्यता, आवेदन शुल्क, आयु सीमा, एग्जाम पैटर्न और आवेदन प्रक्रिया सहित संपूर्ण जानकारी यहां उपलब्ध करवा दी है।

PNB Bank LBO Recruitment 2026

PNB Bank LBO Recruitment 2026 Overview

Recruitment OrganizationPunjab National Bank (PNB)
Post NameLocal Bank Officer (LBO)
Advt No.Local Bank Officer 2026
Vacancies545 Posts
Salary/ Pay ScaleGrade- JMGS-I, ₹48,480 – ₹85,920
Job LocationAll India
CategoryPNB Bank LBO Recruitment 2026 Notification
Mode of ApplyOnline
Application form filling date20 July to 9 August 2026
Official Websitepnb.bank.in

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

EventDate
Application Start Date20 July 2026
Application Last Date9 August 2026
Exam DateAugust / September 2026

Vacancy Details (पदों का विवरण)

पंजाब नेशनल बैंक द्वारा लोकल बैंक ऑफिसर के कुल 545 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है इसमें पदों की संख्या स्टेट वाइज रखी गई है पीएनबी लोकल बैंक ऑफिसर भर्ती 2026 में स्टेट वाइज पदों की संख्या यहां टेबल में उपलब्ध करवा दी है इनमें से अभ्यर्थी केवल एक ही राज्य के लिए आवेदन कर सकता है और फिर बाद में अपना राज्य नहीं बदल सकता है।

राज्यअनिवार्य स्थानीय भाषाकुल पद
आंध्र प्रदेशतेलुगु4
गुजरातगुजराती77
कर्नाटककन्नड़78
महाराष्ट्रमराठी67
तेलंगानातेलुगु41
तमिलनाडुतमिल51
पश्चिम बंगालबंगाली80
जम्मू और कश्मीरउर्दू/डोगरी/कश्मीरी9
लद्दाखउर्दू/पुरगी/भोटी2
अरुणाचल प्रदेशअंग्रेजी4
असमअसमिया/बोडो85
मणिपुरमणिपुरी/मैतेई6
मेघालयगारो/खासी8
मिजोरममिजो5
नागालैंडअंग्रेजी5
सिक्किमनेपाली/सिक्किमी5
त्रिपुराबंगाली/कोकबोरोक18

PNB Bank LBO Recruitment 2026 Application Fee

पीएनबी लोकल बैंक ऑफिसर भर्ती 2026 में सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 1180 रुपए रखा गया है जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 59 रुपए रखा गया है अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

CategoryApplication Fee
General / OBC / EWS₹1180
SC / ST / PwBD₹59
Payment ModeOnline

PNB Bank LBO Recruitment 2026 Age Limit

पीएनबी लोकल बैंक ऑफिसर भर्ती 2026 में अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तक रखी गई है इसमें आयु की गणना 1 जुलाई 2026 को आधार मानकर की जाएगी जबकि आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।

श्रेणीआयु में छूट
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति5 वर्ष
अन्य पिछड़ा वर्ग-नॉन क्रीमी लेयर3 वर्ष
बेंचमार्क दिव्यांग उम्मीदवार10 वर्ष
पात्र भूतपूर्व सैनिक एवं संबंधित अधिकारी5 वर्ष
वर्ष 1984 के दंगों से प्रभावित व्यक्ति5 वर्ष

PNB Bank LBO Recruitment 2026 Educational Qualification

पंजाब नेशनल बैंक में लोकल बैंक ऑफिसर पद के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए अभ्यर्थी के पास यह योग्यता 9 अगस्त 2026 तक या इससे पहले की होनी चाहिए।

अभ्यर्थी जिस राज्य के लिए आवेदन कर रहा है वहां की निर्धारित स्थानीय भाषा पढ़ने, लिखने और बोलने में दक्ष होना चाहिए यदि अभ्यर्थी ने 10वीं या 12वीं कक्षा में एक विषय के रूप में स्थानीय भाषा को पढ़ा है तो उन्हें स्थानीय भाषा दक्षता परीक्षा से छूट मिल जाएगी इसके अलावा अभ्यर्थी के पास अनुसूचित वाणिज्य बैंक या क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में न्यूनतम 1 वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए जिसकी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं।

PNB Bank LBO Recruitment 2026 Selection Process

पंजाब नेशनल बैंक में लोकल बैंक ऑफिसर पद के लिए चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, आवेदन फॉर्म और दस्तावेजों की जांच, स्थानीय दक्षता परीक्षा, साक्षात्कार और मेडिकल के आधार पर किया जाएगा।

  • ऑनलाइन लिखित परीक्षा
  • आवेदन और दस्तावेजों की स्क्रीनिंग
  • स्थानीय भाषा दक्षता परीक्षा, जहां लागू हो
  • व्यक्तिगत साक्षात्कार
  • राज्यवार एवं श्रेणीवार अंतिम मेरिट सूची

PNB Bank LBO Recruitment 2026 Exam Pattern

पंजाब नेशनल बैंक में लोकल बैंक ऑफिसर पद के लिए ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी इसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक प्रश्न एक अंक का रहेगा इसमें नेगेटिव मार्किंग एक चौथाई भाग रखी गई है इसमें प्रत्येक अनुभाग में सामान्य एवं ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को न्यूनतम 40% एवं आरक्षित अभ्यर्थियों को न्यूनतम 35% अंक प्राप्त करना जरूरी होगा।

विषयप्रश्नअधिकतम अंकसमय
रीजनिंग एवं कंप्यूटर एप्टीट्यूड252535 मिनट
डाटा एनालिसिस एवं इंटरप्रिटेशन252535 मिनट
अंग्रेजी भाषा252525 मिनट
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड252535 मिनट
सामान्य/अर्थव्यवस्था/बैंकिंग जागरूकता505050 मिनट

स्क्रीनिंग और भाषा दक्षता परीक्षा

लिखित परीक्षा को पास करने वाले अभ्यर्थियों के ऑनलाइन आवेदन और अपलोड किए गए दस्तावेजों की जांच की जाएगी अभ्यर्थियों के स्थानीय भाषा में पढ़ने, लिखने और बोलने की क्षमता भी जांची जाएगी लेकिन 10वीं 12वीं कक्षा में एक विषय के रूप में है तो अभ्यर्थियों को छूट मिलेगी।

व्यक्तिगत साक्षात्कार

साक्षात्कार 50 अंकों का आयोजित किया जाएगा आपको बता दे की अंतिम चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा यहां भाषा दक्षता परीक्षा केवल क्वालीफाई नेचर की होगी इसमें मेरिट सूची राज्यवार और श्रेणीवार तैयार की जाएगी।

Salary (वेतनमान)

पंजाब नेशनल बैंक में लोकल बैंक ऑफिसर पद के लिए वेतन ग्रेड JMGS-1 के तहत बेसिक वेतन 48480 रुपए और अन्य वेतन भत्ते दिए जाएंगे इसमें महंगाई भत्ता, नगर प्रतिपूरक भत्ता, मकान किराया भत्ता, अवकाश यात्रा रियायत, चिकित्सा बीमा, सेवानिवृत्ति लाभ और अन्य भत्ते शामिल हैं। 3 वर्ष की सक्रिय सेवा पूरी होने से पहले बैंक छोड़ने पर ₹200000 का भुगतान करना होगा।

How to Apply PNB Bank LBO Recruitment 2026

  • सबसे पहले अभ्यर्थी को पंजाब नेशनल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट pnb.bank.in पर जाना है।
  • इसके बाद रिक्रूटमेंट ऑप्शन में जाकर PNB Bank LBO Recruitment 2026 नोटिफिकेशन को पूरा पढ़ लेना है।
  • इसके बाद अभ्यर्थी को रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करना है एवं अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल और अन्य जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करना है।
  • अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, राज्य और श्रेणी एवं अन्य पूछी गई सभी जानकारी सावधानी पूर्वक भरनी है।
  • अपने सभी जरूरी दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, अंगूठे का निशान एवं अन्य घोषणा पत्र निर्धारित प्रारूप में अपलोड करने हैं।
  • अभ्यर्थी को अपनी कैटेगरी अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
  • अंत में आवेदन फार्म फाइनल सबमिट करने के बाद, प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रख लेना है।

PNB Bank LBO Recruitment 2026 Required Documents

पंजाब नेशनल बैंक में लोकल बैंक ऑफिसर पद के लिए अभ्यर्थी के पास निम्नलिखित दस्तावेज होना जरूरी है।

  • नवीनतम पासपोर्ट आकार की रंगीन फोटो
  • काली स्याही से किया गया हस्ताक्षर
  • बाएं हाथ के अंगूठे का निशान
  • अंग्रेजी में हस्तलिखित घोषणा
  • आयु प्रमाणपत्र
  • कक्षा 10वीं एवं 12वीं की अंकतालिका
  • स्नातक की अंकतालिकाएं और डिग्री
  • जाति, EWS अथवा दिव्यांगता प्रमाणपत्र, यदि लागू हो
  • कार्य अनुभव प्रमाणपत्र एवं संबंधित दस्तावेज
  • सक्रिय मोबाइल नंबर और व्यक्तिगत ईमेल आईडी

PNB Bank LBO Recruitment 2026 Important Links

Start PNB Bank LBO Recruitment 2026 form20 July 2026
Last Date Online Application form9 August 2026
Apply OnlineApply Now
Official NotificationDownload here
Official Websitepnb.bank.in
More Job Updaterajasthanvacancy.com
Join WhatsApp ChannelJoin Now

PNB Bank LBO Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन कितने पदों के लिए जारी किया गया है?

पंजाब नेशनल बैंक द्वारा लोकल बैंक ऑफिसर के कुल 545 पदों पर भर्ती आयोजित की जा रही है।

PNB Bank LBO Recruitment 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

पंजाब नेशनल बैंक में लोकल बैंक ऑफिसर पद के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 9 अगस्त 2026 तक रखी गई है।

PNB Bank LBO Recruitment 2026 के लिए आयु सीमा क्या है?

पीएनबी लोकल बैंक ऑफिसर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए जो की 1 जुलाई 2026 के अनुसार गणना होगी और आरक्षित वर्गों को छूट दी गई है।

PNB Bank LBO Recruitment 2026 के लिए योग्यता क्या रखी गई है?

अभ्यर्थी किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए और संबंधित राज्य की लोकल भाषा का ज्ञान होना चाहिए एवं क्लर्क या अधिकारी संवर्ग में न्यूनतम एक वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

Leave a Comment

rajasthan-vacancy-whatsapp
Join WhatsApp Join Telegram