Rajasthan Panchayat Election 2026 राजस्थान पंचायत चुनाव पंच, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य चुनाव का प्रस्तावित कार्यक्रम जारी

Rajasthan Panchayat Election 2026 राजस्थान पंचायत चुनाव पंच, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य चुनाव का प्रस्तावित कार्यक्रम जारी: राजस्थान में ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों और जिला परिषदों के चुनाव का इंतजार कर रहे लाखों मतदाताओं के लिए बड़ी खबर आ गई है राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 का प्रस्तावित कार्यक्रम जारी किया गया है राजस्थान सरकार के इस प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार चुनाव पर क्रिया 23 सितंबर से लेकर 15 नवंबर 2026 तक पूरी कर ली जाएगी राजस्थान में पंचायत चुनाव और निकाय चुनाव का रोड मैप सरकार ने पेश कर दिया है।

राज्य सरकार एवं राज्य चुनाव आयोग ने गर्मी एवं बरसात मौसम सहित ओबीसी कमिशन की रिपोर्ट नहीं आने का हवाला देते हुए चुनाव का समय बढ़ाने का प्रार्थना पत्र दायर किया था सख्ती के बाद 20 जुलाई 2026 को राज्य सरकार ने हाई कोर्ट में पंचायत और निकाय चुनाव का रोड मैप जारी कर दिया है सरकार की ओर से एजी राजेंद्र प्रसाद ने शपथ पत्र दाखिल किया कि 15 नवंबर तक हर हाल में चुनाव कर लिए जाएंगे।

Rajasthan Panchayat Election 2026

Rajasthan Panchayat Election 2026 Latest News

सरकार ने कहा कि निकाय चुनाव कार्यक्रम 17 अगस्त को पेश होगा तो खंडपीठ ने कहा कि 15 अगस्त को प्रक्रिया शुरू करें अच्छा दिन है इसके साथ ही आरक्षण लॉटरी 15 अगस्त की बजाय 13 अगस्त को निकालने को कहा है आयोग की ओर से अधिवक्ता अमित कुड़ी ने चुनाव शेड्यूल पेश किया है राज्य सरकार की तरफ से पूरे इलेक्शन प्लेन का खाका राजस्थान हाई कोर्ट के सामने प्रस्तुत किया गया है।

हाई कोर्ट में पेश किए गए प्लान के अनुसार राज्य में पंच, सरपंच, जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव की पूरी प्रक्रिया कुल 54 दिनों के भीतर संपन्न करने का लक्ष्य रखा गया है सरकार द्वारा कोर्ट में पेश किए गए प्रस्ताव के अनुसार पंचायत चुनाव का कार्यक्रम की घोषणा 23 सितंबर 2026 को की जाएगी इसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी निर्वाचन की आधिकारिक अधिसूचना 28 सितंबर 2026 को जारी करेंगे।

नामांकन 1 अक्टूबर 2026 तक और नाम वापसी की तिथि 5 अक्टूबर 2026 तक रखी गई है नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 1 अक्टूबर 2026 को सुबह 11:00 से दोपहर 3:00 तक रहेगी इसके बाद नाम निर्देशन पत्रों की स्क्रुटनी सुबह 10:30 बजे से की जाएगी नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर 2026 को दोपहर 3:00 तक रहेगी इसी दिन नाम वापसी का समय समाप्त होने के बाद चुनाव प्रतीकों का आवंटन और चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की अंतिम लिस्ट जारी की जाएगी।

Rajasthan Panchayat Election 2026 Important Dates

राजस्थान में पंचायत चुनाव और निकाय चुनाव को लेकर संभावित तिथियां जारी कर दी हैं राजस्थान में पंचायत चुनाव और निकाय चुनाव को लेकर जारी की गई संभावित तिथियां यहां पर उपलब्ध करवा रहे हैं।

राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 का कार्यक्रम जारी

राजस्थान में पंचायत चुनाव का कार्यक्रम के चुनाव की घोषणा 23 सितंबर 2026 को जारी की जाएगी जबकि अधिसूचना 28 सितंबर को जारी होगी इसके बाद नामांकन एक अक्टूबर तक और नाम वापसी 5 अक्टूबर 2026 तक रहेगी।

राजस्थान में पंचायत चुनाव चार चरणों में आयोजित किए जाएंगे प्रथम चरण के उम्मीदवारों की घोषणा 12 अक्टूबर को, दूसरे चरण के उम्मीदवारों की घोषणा 22 अक्टूबर को, तीसरे चरण 28 अक्टूबर और चौथा चरण में उम्मीदवारों की घोषणा 2 नवंबर 2026 को की जाएगी।

जिला पंचायत या पंचायत समिति सदस्य के प्रथम चरण की मतदान तिथि 13 अक्टूबर, दूसरे चरण की 23 अक्टूबर, तीसरे चरण की 29 अक्टूबर और चौथे चरण की तीन नवंबर रखी गई है।

राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 में पांच एवं सरपंच के लिए मतदान की तिथि प्रथम चरण के लिए 14 अक्टूबर, दूसरे चरण के लिए 24 अक्टूबर, तीसरे चरण के लिए 30 अक्टूबर और चौथे चरण के लिए 4 नवंबर 2026 रखी गई है।

प्रारंभिक चुनाव कार्यक्रम

कार्यक्रमतिथि
चुनाव की घोषणा23 सितंबर
अधिसूचना28 सितंबर
नामांकन1 अक्टूबर तक
नाम वापसी5 अक्टूबर
उम्मीदवारों की घोषणा5 अक्टूबर

उम्मीदवारों की चरणवार घोषणा

चरणतिथि
प्रथम चरण12 अक्टूबर
दूसरा चरण22 अक्टूबर
तीसरा चरण28 अक्टूबर
चौथा चरण2 नवंबर

जिला परिषद/पंचायत समिति सदस्य

चरणतिथि
प्रथम चरण13 अक्टूबर
दूसरा चरण23 अक्टूबर
तीसरा चरण29 अक्टूबर
चौथा चरण3 नवंबर

मतदान की तारीख (पंच/सरपंच)

चरणमतदान की तिथि
प्रथम चरण14 अक्टूबर
दूसरा चरण24 अक्टूबर
तीसरा चरण30 अक्टूबर
चौथा चरण4 नवंबर

राजस्थान निकाय चुनाव 2026 का शेड्यूल जारी

राजस्थान निकाय चुनाव के शेड्यूल की घोषणा 17 अक्टूबर 2026 को की जाएगी इसके बाद चुनाव की अधिसूचना 22 अगस्त 2026 को जारी की जाएगी फिर नामांकन 27 अगस्त 2026 तक भरे जाएंगे स्क्रुटनी 29 अगस्त को होगी नाम वापसी की तिथि 31 अगस्त तक रखी गई है फिर चुनाव चिन्ह मिलने की तिथि 1 सितंबर 2026 रखी गई है।

राजस्थान में निकाय चुनाव के लिए प्रथम चरण के मतदान 6 सितंबर को और दूसरे चरण के मतदान 9 सितंबर 2026 को होंगे एवं मतगणना 11 सितंबर 2026 को होगी।

राजस्थान के निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अधिसूचना 12 सितंबर को और नामांकन 14 सितंबर को, स्कूटनी 15 सितंबर को, नाम वापसी 16 सितंबर, मतदान 19 सितंबर को एवं मतगणना भी 19 सितंबर को होगी अध्यक्ष पद के लिए मतदान दोपहर 2:30 बजे होगा और इसके बाद मतगणना होगी।

प्रारंभिक चुनाव कार्यक्रम

कार्यक्रमतिथि
चुनाव की घोषणा17 अगस्त
अधिसूचना22 अगस्त
नामांकन27 अगस्त तक
स्क्रूटनी29 अगस्त
नाम वापसी31 अगस्त
चुनाव चिह्न मिलेंगे1 सितंबर

मतदान एवं मतगणना

कार्यक्रमतिथि
प्रथम चरण का मतदान6 सितंबर
दूसरे चरण का मतदान9 सितंबर
मतगणना11 सितंबर

अध्यक्ष पद के चुनाव का शेड्यूल

कार्यक्रमतिथि
अधिसूचना12 सितंबर
नामांकन14 सितंबर
स्क्रूटनी15 सितंबर
नाम वापसी16 सितंबर
मतदान19 सितंबर
मतगणना19 सितंबर
उपाध्यक्ष का निर्वाचन20 सितंबर

राज्य सरकार द्वारा हाईकोर्ट में पेश किए गए चुनाव डेट का नोटिस यहां से डाउनलोड करें

Leave a Comment

rajasthan-vacancy-whatsapp
Join WhatsApp Join Telegram