Rajasthan ECHS Recruitment 2026 राजस्थान ईसीएचएस के विभिन्न पदों पर भर्ती, योग्यता 8वीं, ग्रेजुएशन पास, संपूर्ण जानकारी देखें

Rajasthan ECHS Recruitment 2026 राजस्थान ईसीएचएस के विभिन्न पदों पर भर्ती, योग्यता 8वीं, ग्रेजुएशन पास, संपूर्ण जानकारी देखें: राजस्थान में एक्स सर्विसमैन कंट्रीब्यूटरी हेल्थ स्कीम के अंतर्गत विभिन्न जिलों एवं पॉलीक्लिनिक के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है इन भर्तियों के माध्यम से मेडिकल, पैरामेडिकल और नॉन मेडिकल श्रेणी के अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी जिसके लिए अभ्यर्थियों से ऑफलाइन मोड में आवेदन फॉर्म आमंत्रित किए गए हैं राजस्थान ECHS भर्ती 2026 के अंतर्गत प्रत्येक जिले के लिए आवेदन की तिथि अलग-अलग रखी गई है।

राजस्थान ECHS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जिला वाइज अलग-अलग जारी किया जा रहा है इसलिए आवेदन की तिथि भी प्रत्येक जिले के अनुसार अलग-अलग रखी गई है फिलहाल ECHS के तहत जिन भर्तियों के नोटिफिकेशन जारी हो गए हैं उनके आवेदन की तिथि और आधिकारिक नोटिफिकेशन यहां उपलब्ध करवा दिए हैं इसमें योग्यता आठवीं पास से लेकर ग्रेजुएट एवं डिग्री डिप्लोमा तक रखी गई है राजस्थान ECHS भर्ती 2026 की योग्यता, आवेदन शुल्क, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया सहित संपूर्ण जानकारी यहां उपलब्ध करवा दी है।

Rajasthan ECHS Recruitment 2026

Rajasthan ECHS Recruitment 2026 Overview

DepartmentGovernment of India, Ministry of Defence
Recruitment OrganizationEx-Servicemen Contributory Health Scheme (ECHS)
Post NamePeon, Watchman, Clerk, Driver, Lab Attendant, Medical Officer etc.
Type of RecruitmentContract-based appointment
Salary/ Pay ScaleVaries according to the posts
Job LocationRajasthan
CategoryRajasthan ECHS Recruitment 2026
Mode of ApplyOffline
Application form filling dateApplication dates vary by district.
Official Websiteechs.gov.in

Rajasthan ECHS Recruitment 2026 Latest News

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना के स्टेशन मुख्यालय, ECHS सेल की ओर से संविदा के आधार पर नोटिफिकेशन जारी किए गए हैं इसमें जिला वाइज अलग-अलग नोटिफिकेशन जारी किए जा रहे हैं इसलिए आवेदन की तिथि भी जिला वाइज अलग-अलग रखी गई है राजस्थान ECHS भर्ती 2026 के अंतर्गत मेडिकल ऑफिसर एवं स्पेशलिस्ट, रेडियोलॉजिस्ट, डेंटल ऑफिसर, नर्सिंग असिस्टेंट, फार्मासिस्ट, अटेंडेंट, ड्राइवर, चपरासी, चौकीदार, सफाईवाला क्लर्क आदि पदों पर भर्ती की जाएगी।

सरकारी सिस्टम से जुड़कर स्वास्थ्य सेवाओं में जो अभ्यर्थी अपना योगदान देना चाहते हैं उन योग्य अभ्यर्थियों के लिए यह सुनहरा मौका है अभ्यर्थियों को अपना आवेदन फॉर्म भरकर सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्वयं सत्यापित प्रतियों के साथ निर्धारित स्थान पर अंतिम तिथि तक या उससे पहले जमा करवाना होगा अभ्यर्थी राजस्थान ECHS भर्ती 2026 की विस्तृत जानकारी संबंधित जिले के आधिकारिक नोटिफिकेशन एवं आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।

Rajasthan ECHS Recruitment 2026 Vacancy Details

राजस्थान ECHS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जिला वाइज जारी किया जा रहा है जिन जिलों के नोटिफिकेशन जारी हो गए हैं उनके पदों की संख्या यहां टेबल में उपलब्ध करवा दी है।

Alwar ECHS Recruitment 2026 Vacancy Details

पद का नामपद
ऑफिसर-इन-चार्ज (OIC)04
मेडिकल स्पेशलिस्ट03
गायनेकोलॉजिस्ट03
मेडिकल ऑफिसर08
डेंटल ऑफिसर02
नर्सिंग असिस्टेंट02
फार्मासिस्ट03
लैब टेक्नीशियन01
लैब असिस्टेंट01
ड्राइवर05
महिला अटेंडेंट02
सफाईवाला06

Jaipur ECHS Recruitment 2026 Vacancy Details

पद का नामरिक्तियाँ एवं नियुक्ति स्थान
मेडिकल ऑफिसर26
डेंटल ऑफिसर8
रेडियोलॉजिस्ट3
मेडिकल स्पेशलिस्ट3
रेडियोग्राफर2
लेबोरेटरी असिस्टेंट5
लेबोरेटरी टेक्नीशियन4
फार्मासिस्ट11
नर्सिंग असिस्टेंट2
डेंटल असिस्टेंट/हाइजीनिस्ट9
पद का नामरिक्तियाँ
प्रभारी अधिकारी1
ड्राइवर4
चौकीदार2
महिला अटेंडेंट1
सफाईवाला9
क्लर्क2
डीईओ/क्लर्क1
रिसेप्शनिस्ट1
आईटी नेटवर्क टेक्नीशियन2
चपरासी1

Kota ECHS Recruitment 2026 Vacancy Details

पद का नामपद
मेडिकल ऑफिसर01
लैब टेक्नीशियन01
लैब असिस्टेंट01
फार्मासिस्ट01
चपरासी01
चौकीदार01

Bikaner ECHS Recruitment 2026 Vacancy Details

पद का नामपद
ऑफिसर-इन-चार्ज01
मेडिकल ऑफिसर02
डेंटल हाइजीनिस्ट01
फिजियोथेरेपिस्ट01
फार्मासिस्ट02
नर्सिंग असिस्टेंट01
ड्राइवर01

Ajmer ECHS Recruitment 2026 Vacancy Details

पद का नामरिक्ति
डेंटल ऑफिसर1
फार्मासिस्ट1
नर्सिंग असिस्टेंट1
ड्राइवर1
सफाईवाला1

Rajasthan ECHS Recruitment 2026 Application Fee

राजस्थान ECHS भर्ती 2026 के लिए सभी अभ्यर्थी निशुल्क आवेदन फॉर्म भर सकते हैं इसमें कोई भी आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है।

Rajasthan ECHS Recruitment 2026 Age Limit

राजस्थान ECHS भर्ती 2026 में पदों के अनुसार आयु सीमा अधिकतम 70 वर्ष तक रखी गई है इसमें आयु की गणना नोटिफिकेशन में दी गई तिथि के अनुसार की जाएगी अभ्यर्थी इस भर्ती में जिस पद के लिए आवेदन करना चाहता है उस पद की अधिकतम आयु सीमा देख सकता है हमने यहां पर राजस्थान ECHS भर्ती 2026 में सभी पदों की आयु सीमा टेबल में उपलब्ध करवा दी है।

पद का नामआयु सीमा
ऑफिसर-इन-चार्ज (OIC)63 to 65 वर्ष
मेडिकल स्पेशलिस्ट68 to 70 वर्ष
गायनेकोलॉजिस्ट68 to 70 वर्ष
मेडिकल ऑफिसर66 to 68 वर्ष
डेंटल ऑफिसर63 to 65 वर्ष
नर्सिंग असिस्टेंट56 to 58 वर्ष
फार्मासिस्ट56 to 58 वर्ष
लैब टेक्नीशियन56 to 58 वर्ष
लैब असिस्टेंट56 to 58 वर्ष
ड्राइवर53 to 55 वर्ष
महिला अटेंडेंट53 to 55 वर्ष
सफाईवाला53 to 55 वर्ष
रेडियोलॉजिस्ट68 वर्ष
रेडियोग्राफर56 वर्ष
डेंटल असिस्टेंट/हाइजीनिस्ट56 वर्ष
चौकीदार53 वर्ष
क्लर्क53 वर्ष
डीईओ/क्लर्क53 वर्ष
रिसेप्शनिस्ट53 वर्ष
आईटी नेटवर्क टेक्नीशियन53 वर्ष
चपरासी53 वर्ष

Rajasthan ECHS Recruitment 2026 Educational Qualification

राजस्थान ECHS भर्ती 2026 में शैक्षणिक योग्यता 8वीं 10वीं पास से लेकर संबंधित क्षेत्र में डिग्री एवं डिप्लोमा तक रखी गई है अभ्यर्थी जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं उसकी शैक्षणिक योग्यता और अनुभव चेक करना है हम यहां पर राजस्थान ECHS भर्ती 2026 के सभी पदों की शैक्षणिक योग्यता और अनुभव की जानकारी टेबल में उपलब्ध करवा रहे हैं।

पद का नामन्यूनतम शैक्षणिक योग्यतान्यूनतम कार्य अनुभववांछनीय योग्यता/अनुभव
ऑफिसर-इन-चार्ज (OIC)(क) स्नातक(ख) सेवानिवृत्त रक्षा अधिकारी तथा पेंशन प्राप्त कर रहे होंस्वास्थ्य देखभाल संस्थानों अथवा प्रबंधकीय पदों पर 5 वर्ष का अनुभवअतिरिक्त प्रबंधकीय योग्यता, 10 वर्ष से अधिक का अनुभव तथा कंप्यूटर योग्यता
मेडिकल स्पेशलिस्टसंबंधित स्पेशलिटी में MD/MS अथवा DNB तथा राष्ट्रीय/राज्य परिषद में पंजीकरणस्नातकोत्तर के बाद संबंधित स्पेशलिटी में 3 वर्ष का अनुभवMBBS एवं PG में मेरिट तथा अतिरिक्त योग्यता
गायनेकोलॉजिस्टसंबंधित स्पेशलिटी में MD/MS अथवा DNB तथा राष्ट्रीय/राज्य परिषद में पंजीकरणस्नातकोत्तर के बाद संबंधित स्पेशलिटी में 3 वर्ष का अनुभवMBBS एवं PG में मेरिट तथा अतिरिक्त योग्यता
मेडिकल ऑफिसरMBBS तथा राष्ट्रीय/राज्य परिषद में पंजीकरणमेडिसिन/सर्जरी में 3 वर्ष का अनुभवMBBS एवं PG में मेरिट तथा अतिरिक्त योग्यता
डेंटल ऑफिसरBDS तथा राष्ट्रीय/राज्य परिषद में पंजीकरण3 वर्ष का अनुभवBDS में मेरिट, PG/अन्य अतिरिक्त योग्यता तथा 5 वर्ष से अधिक का अनुभव
नर्सिंग असिस्टेंटGNM डिप्लोमा/क्लास-I नर्सिंग असिस्टेंट कोर्स (सशस्त्र बल) तथा राष्ट्रीय/राज्य परिषद में पंजीकरण5 वर्ष का अनुभवस्पेशलिटी नर्सिंग में कोई डिप्लोमा/कोर्स तथा 10 वर्ष से अधिक का अनुभव
फार्मासिस्टमान्यता प्राप्त संस्थान से B.Pharmacy;अथवा मान्यता प्राप्त बोर्ड से भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान के साथ 10+2 तथा Pharmacy Council of India से मान्यता प्राप्त संस्थान से फार्मेसी में अनुमोदित डिप्लोमा। Pharmacy Act, 1948 के अंतर्गत फार्मासिस्ट के रूप में पंजीकरण3 वर्ष का अनुभवस्पेशलिटी नर्सिंग में कोई डिप्लोमा/कोर्स/अनुभव
लैब टेक्नीशियन(i) B.Sc. Medical Lab Technology(ii) मान्यता प्राप्त संस्थान/बोर्ड से विज्ञान विषय के साथ मैट्रिक/हायर सेकेंडरी/सीनियर सेकेंडरी (10+2)(iii) मान्यता प्राप्त संस्थान से Medical Lab Technology में डिप्लोमा तथा राष्ट्रीय/राज्य परिषद में पंजीकरणमेडिकल लैब में लैब असिस्टेंट के रूप में 3 वर्ष का अनुभवउल्लेख नहीं
लैब असिस्टेंटDMLT/क्लास-I लेबोरेटरी टेक्नीशियन कोर्स (सशस्त्र बल) तथा राष्ट्रीय/राज्य परिषद में पंजीकरणप्रयोगशाला में 5 वर्ष का कार्य अनुभव10 वर्ष से अधिक का अनुभव
ड्राइवरआठवीं कक्षा उत्तीर्ण, क्लास-I MT ड्राइवर (सशस्त्र बल) तथा सिविल ड्राइविंग लाइसेंसड्राइवर के रूप में 5 वर्ष का कार्य अनुभवउल्लेख नहीं
महिला अटेंडेंटसाक्षरसिविल/आर्मी स्वास्थ्य संस्थान में 5 वर्ष का अनुभव10 वर्ष से अधिक का अनुभव तथा प्राथमिक चिकित्सा कोर्स
सफाईवालासाक्षर5 वर्ष का अनुभव10 वर्ष से अधिक का अनुभव
रेडियोलॉजिस्टIndian Medical Council Act, 1956 की प्रथम अथवा द्वितीय अनुसूची या तृतीय अनुसूची के भाग-II में शामिल मान्यता प्राप्त चिकित्सा योग्यता। तृतीय अनुसूची के भाग-II की योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों के लिए अधिनियम की धारा 13 की उपधारा (3) में निर्धारित शर्तें लागू होंगी। Central Health Services Regulation, 1996 की अनुसूची VI के खंड A अथवा B में उल्लिखित संबंधित स्पेशलिटी में स्नातकोत्तर डिग्रीसंबंधित स्पेशलिटी में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त करने के बाद कम से कम 3 वर्ष का अनुभव अथवा स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद 5 वर्ष का अनुभव। DMC पंजीकरण अनिवार्य10 वर्ष या इससे अधिक का अनुभव
रेडियोग्राफरडिप्लोमा/क्लास-I रेडियोग्राफर कोर्स (सशस्त्र बल) तथा राष्ट्रीय/राज्य परिषद में पंजीकरण5 वर्ष का अनुभवअल्ट्रासाउंड में कोई कोर्स तथा 10 वर्ष या इससे अधिक का अनुभव
डेंटल असिस्टेंट/हाइजीनिस्टDental Assistant/Hygienist/Technician में डिप्लोमा अथवा क्लास-I DH/DORA कोर्स (सशस्त्र बल) तथा राष्ट्रीय/राज्य परिषद में पंजीकरणडेंटल लेबोरेटरी में 5 वर्ष का अनुभव10 वर्ष या इससे अधिक का अनुभव
चौकीदारआठवीं कक्षा उत्तीर्ण/GD ट्रेड (सशस्त्र बल)उल्लेख नहीं5 वर्ष या इससे अधिक का अनुभव
क्लर्कस्नातक/क्लास-I लिपिकीय ट्रेड (सशस्त्र बल)5 वर्ष का अनुभवकंप्यूटर योग्यता तथा 10 वर्ष या इससे अधिक का अनुभव
डीईओ/क्लर्कस्नातक/क्लास-I लिपिकीय ट्रेड (सशस्त्र बल)5 वर्ष का अनुभवकंप्यूटर योग्यता तथा 10 वर्ष या इससे अधिक का अनुभव
रिसेप्शनिस्टस्नातक/क्लास-I लिपिकीय ट्रेड (सशस्त्र बल)5 वर्ष का अनुभवकंप्यूटर योग्यता तथा 10 वर्ष या इससे अधिक का अनुभव
आईटी नेटवर्क टेक्नीशियनआईटी नेटवर्किंग/कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा, सर्टिफिकेट अथवा समकक्ष योग्यता2 वर्ष का अनुभवआईटी उपकरण, सॉफ्टवेयर, इंटरनेट और कंप्यूटर नेटवर्क के रखरखाव की जानकारी
चपरासीआठवीं कक्षा उत्तीर्ण/GD ट्रेड (सशस्त्र बल)5 वर्ष का अनुभव10 वर्ष या इससे अधिक का अनुभव

Rajasthan ECHS Recruitment 2026 Selection Process

राजस्थान ईसीएचएस भर्ती 2026 में अभ्यर्थियों के आवेदन फॉर्म की जांच की जाएगी एवं योग्यता और अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा इसके बाद साक्षात्कार या कौशल परीक्षा आयोजित की जाएगी जिसकी सूचना आवेदन फॉर्म में दिए गए मोबाइल नंबर या ईमेल पर भेजी जाएगी अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल दस्तावेजों के साथ साक्षात्कार में उपस्थित होना है।

  • प्राप्त आवेदन-पत्रों की जाँच
  • योग्यता एवं अनुभव के आधार पर अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्टिंग
  • साक्षात्कार
  • आवश्यकता होने पर कौशल/ट्रेड परीक्षण
  • मूल दस्तावेजों का सत्यापन
  • चिकित्सा फिटनेस

Rajasthan ECHS Recruitment 2026 Required Documents

राजस्थान ईसीएचएस भर्ती 2026 में साक्षात्कार के समय अभ्यर्थियों को निम्नलिखित दस्तावेज साथ में लाने होंगे।

  • आधार कार्ड, पैन कार्ड
  • 10वीं/ 12वीं कक्षा का प्रमाण-पत्र
  • स्नातक की डिग्री एवं अंकतालिका
  • संबंधित डिप्लोमा अथवा डिग्री
  • MBBS/BDS अभ्यर्थियों के लिए वर्षवार अंकतालिका एवं प्रयास प्रमाण-पत्र
  • वैध मेडिकल अथवा डेंटल काउंसिल पंजीकरण प्रमाण-पत्र
  • ड्राइवर पद के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस
  • पूर्व सैनिकों के लिए PPO, डिस्चार्ज बुक और ESM पहचान-पत्र
  • मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र
  • अनुभव प्रमाण-पत्र
  • वर्तमान नियोक्ता से अनापत्ति प्रमाण-पत्र, यदि लागू हो
  • निवास/पता प्रमाण-पत्र
  • पासपोर्ट आकार का नवीन फोटो

Salary (वेतनमान)

राजस्थान ईसीएचएस भर्ती 2026 में पदों के अनुसार सैलरी अलग-अलग रखी गई है इसमें संविदा के रूप में दी जाने वाली सैलरी नीचे टेबल में उपलब्ध करवाती है।

पद का नामESM आरक्षणमासिक वेतन
ऑफिसर-इन-चार्ज (OIC)100%₹95,000
मेडिकल स्पेशलिस्ट60%₹1,30,000
गायनेकोलॉजिस्ट60%₹1,30,000
मेडिकल ऑफिसर60%₹95,000
डेंटल ऑफिसर60%₹95,000
नर्सिंग असिस्टेंट70%₹36,500
फार्मासिस्ट70%₹36,500
लैब टेक्नीशियन70%₹36,500
लैब असिस्टेंट70%₹36,500
ड्राइवर70%₹25,600
महिला अटेंडेंट70%₹21,800
सफाईवाला70%₹21,800
रेडियोलॉजिस्ट60%₹1,30,000
रेडियोग्राफर70%₹36,500
डेंटल असिस्टेंट/हाइजीनिस्ट70%₹36,500
चौकीदार70%₹21,800
क्लर्क70%₹29,200
डीईओ/क्लर्क70%₹24,200
रिसेप्शनिस्ट70%₹21,800
आईटी नेटवर्क टेक्नीशियन70%₹36,500
चपरासी70%₹21,800

How to Apply Rajasthan ECHS Recruitment 2026

  • सबसे पहले राजस्थान ईसीएचएस की आधिकारिक वेबसाइट echs.gov.in पर जाना है।
  • इसके बाद रिक्रूटमेंट ऑप्शन में संबंधित जिले या स्टेशन मुख्यालय का भर्ती नोटिफिकेशन पूरा देख लेना है।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके प्रिंट कर लेना है।
  • आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक, अनुभव और पूर्व सैनिक स्थिति सहित सभी जानकारी सावधानी पूर्वक सही-सही भरनी है।
  • आवेदन में अपना सक्रिय मोबाइल नंबर, ईमेल पता भारी और निर्धारित स्थान पर नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो लगायें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेजों के स्वयं सत्यापित फोटो प्रति लगायें और आवेदन पत्र में आवेदित पद और पॉलीक्लिनिक का नाम स्पष्ट रूप से लिखें।
  • अंत में आवेदन फॉर्म को निर्धारित प्रारूप में दिए गए पते पर अंतिम तिथि तक या उससे पहले जमा करवा देना है।

Rajasthan ECHS Recruitment 2026 Important Links

क्रमांकजिला/स्टेशन का नामNotification PDFLast Date
1Alwar ECHSNotification 1st
Notification 2nd
4 August 2026 (by 3:00 PM)
2Jaipur ECHSNotification 1st30 July 2026 (by 2:00 PM)
3Jaipur ECHSNotification 2nd31 July 2026 (by 2:00 PM)
4KOTA ECHSNotification4 August 2026 (by 2:00 PM)
5Jaisalmer ECHSNotification19 July 2026 (by 5:00 PM)
6Bikaner ECHSNotification20 July 2026
7Ajmer ECHSNotification20 July 2026
Application FormClick Here
Official Websiteechs.gov.in
More Job Updaterajasthanvacancy.com
Join WhatsApp ChannelJoin Now

Rajasthan ECHS Recruitment 2026 में कितने पद रखे गए हैं।

राजस्थान ईसीएचएस भर्ती में पदों की संख्या जिले और पॉलीक्लिनिक के अनुसार अलग-अलग रखी गई है इसमें जिलेवार पदों की संख्या ऊपर टेबल में उपलब्ध करवा दी है।

Rajasthan ECHS Recruitment 2026 में आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

राजस्थान ईसीएचएस भर्ती में जिले या स्टेशन वाइज अंतिम तिथि अलग-अलग रखी गई है जिसकी जानकारी जिलेवार नोटिफिकेशन तालिका में ऊपर उपलब्ध करवा दी है।

Rajasthan ECHS Recruitment 2026 में आवेदन कैसे करें।

अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी भरकर और साथ में सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्वयं सत्यापित फोटो प्रति लगाकर संबंधित स्टेशन मुख्यालय के पते पर ऑफलाइन मोड में जमा करवाना है।

Rajasthan ECHS Recruitment 2026 में चयन कैसे होगा?

राजस्थान ईसीएचएस भर्ती 2026 में चयन आवेदन फॉर्म एवं शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्ट करके साक्षात्कार एवं मेडिकल फिटनेस के आधार पर किया जाएगा।

Rajasthan ECHS Recruitment 2026 के लिए साक्षात्कार कब आयोजित होगा?

इस संविदा भर्ती के लिए साक्षात्कार की तिथि और समय की सूचना आवेदन फॉर्म में दर्ज मोबाइल नंबर और ईमेल के माध्यम से भेजी जाएगी।

Leave a Comment

rajasthan-vacancy-whatsapp
Join WhatsApp Join Telegram